1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 4 OCT 1977: जब इंदिरा गांधी को किया गया था गिरफ्तार, 16 घंटे बाद हुई रिहाई, जानें इस दिन से जुड़ी बड़ी घटनाएं

4 OCT 1977: जब इंदिरा गांधी को किया गया था गिरफ्तार, 16 घंटे बाद हुई रिहाई, जानें इस दिन से जुड़ी बड़ी घटनाएं

 Published : Oct 04, 2022 02:24 pm IST,  Updated : Oct 04, 2022 02:24 pm IST

4 OCT 1977: चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल की गईं जीप की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप में इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया था और फिर सबूत न होने के कारण 16 घंटे बाद ही अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था।

Indira Gandhi- India TV Hindi
Indira Gandhi Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • 4 अक्टूबर 1977 को इंदिरा गांधी को किया गया था गिरफ्तार
  • सबूत न होने के कारण 16 घंटे बाद ही हुईं रिहा
  • उस समय देश में मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार थी

4 OCT 1977: दिन 4 अक्टूबर और साल 1977। ये दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अहम दिन के तौर पर दर्ज है। साल 1977 में इसी दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा कर दिया गया था। ये उन दिनों की बात है जब देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार थी और चौधरी चरण सिंह गृह मंत्री थे। चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल की गईं जीप की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप में इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया था और फिर सबूत न होने के कारण 16 घंटे बाद ही अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था। 

इस दिन (4 अक्टूबर) कई अन्य घटनाएं भी हुई हैं, जिनका दुनिया के इतिहास में अहम स्थान है। 

साल 1535: अंग्रेजी भाषा में पहली संपूर्ण बाइबल, जिसे माइल्स कोवरडेल ने तैयार किया था, छपकर तैयार हुई। 

साल 1954: मर्लिन मुनरो ने दुनिया के बेहतरीन बेसबाल खिलाड़ी जो डीमैगियो के साथ शादी के करीब नौ महीने बाद मानसिक यातना के आधार पर तलाक लेने का इरादा जाहिर किया। 

साल 1957: सोवियत संघ ने पहला उपग्रह स्पूतनिक एक, अंतरिक्ष में रवाना किया। यहीं से अंतरिक्ष युग की शुरुआत हुई और तत्कालीन सोवियत संघ और अमेरिका के बीच एक नयी स्पर्धा शुरू हुई।

साल 1965: बीबीसी ने एशियाई आप्रवासियों के लिए पहली सेवा शुरू करने की अपनी योजना का ऐलान किया। 

साल 1969 : चीन ने अपनी मुख्यभूमि के पश्चिमी क्षेत्र में हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने का ऐलान किया। इसके साथ ही देश ने अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण पूरा किया। 

साल 1977 : विदेश मंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया। इससे पहले इस विश्व मंच पर किसी ने हिंदी में भाषण नहीं दिया था। 

साल 1977 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा किया गया। 

साल 1992: इज़राइल का एक 747 बोइंग विमान नीदरलैंड के एम्स्टरडम के बाहरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त। जलता हुआ मलबा और पेट्रोल गिरने से कई लोगों की मौत। 

साल 2021: अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस व आर्डम पातापुतियन को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत