1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ के बस्तर में खदान धंसने से 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के बस्तर में खदान धंसने से 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 02, 2022 05:05 pm IST,  Updated : Dec 02, 2022 05:05 pm IST

छत्तीसगढ़ के बस्तर में खदान धंसने से वहां काम कर रहे 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और बचाव अभियान लगातार जारी है।

खदान में दबे लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। - India TV Hindi
खदान में दबे लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। Image Source : ANI

छत्तीसगढ़ के बस्तर में खदान धंसने से वहां काम कर रहे 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और बचाव अभियान लगातार जारी है। CSP विकास कुमार ने बताया, "यहां पर लोग काम कर रहे थे तब यह हादसा हुआ। इन 7 में से 6 महिलाएं हैं और 1 पुरुष है। हम अभी सटीक आंकड़ा नहीं बता सकते।"

धंसे हुए खदान में रेस्क्यू अभियान जारी।
Image Source : ANIधंसे हुए खदान में रेस्क्यू अभियान जारी।

सूत्रों के मुताबिक दो घायलों में एक 14 साल की लड़की शामिल है। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है, वहीं दोनों की हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है। मलबे के नीचे कुछ और लोगों के नीचे दबे होने की आशंका है। पुलिस मलबा हटाकर दबे हुए लोगों की तलाश कर रही है। 

मौके पर पुलिस बल मौजूद।
Image Source : ANIमौके पर पुलिस बल मौजूद।

रेस्क्यू अभियान जारी

खदान मालगांव में स्थित है। इस खदान में ग्रामीण अवैध उत्खनन कर रहे थे। वे खदान के नीचे से मिट्टी निकाल रहे थे, तभी अचानक से जमीन धंस गई और नीचे मौजूद लोग मलबे में दब गए। पास में खड़े मजदरों ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। वहीं NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरु किया। मलबे में दबे लोगों को निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। खदान में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका पर टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।  

CM ने ट्विट कर जताया दुख

खदान धंसने के हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा "जगदलपुर के मालगांव में एक खदान में हादसे के दौरान 6 श्रमिकों की  दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारों को हिम्मत दे। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। अन्य फंसे हुए लोग सुरक्षित निकलें, ऐसी प्रार्थना है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत