1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसाः फुटपाथ से टकराकर गहरी खाई में बस गिरने से 8 की मौत, 45 घायल

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसाः फुटपाथ से टकराकर गहरी खाई में बस गिरने से 8 की मौत, 45 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2022 10:37 am IST,  Updated : Mar 27, 2022 10:58 am IST

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर बचाव अभियान रात से ही शुरू कर दिया था।

7 People Killed And 45 Injured In A Bus Accident In Chittoor Andhra Pradesh- India TV Hindi
7 People Killed And 45 Injured In A Bus Accident In Chittoor Andhra Pradesh Image Source : ANI

Highlights

  • 50 फीट गहरी खाई में गिरी बस
  • हादसे में 8 लोगों की मौत 45 घायल
  • घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

चित्तूरः आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में कल रात घटित एक भयानक सड़क हादसे में  लोगों की 8 मौत हो गई जबकि 45 यात्री घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक ये सड़क हादसा तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में हुआ। बताया जा रहा है कि ये दर्दनाक हादसा बस चालक की लापरवाही के चलते हुए। जिसके कारण बस खाई में जा गिरी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है। माना जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की सख्यां अभी और भी बढ़ सकती है।

पुलिस के मुताबिक ये हादसा शनिवार देर रात घटित हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर बचाव अभियान रात से ही शुरू कर दिया था। हांलाकि, रात में अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में कुछ दिक्कतें जरूर आई। जिसके कारण पुलिस की टीम सुबह तक बचाव अभियान में जुटी रही। 

शादी में जा रही थी बस

बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में बराती सवार थे। जो अनंतपुर जिले के धर्मावरम जिले के चित्तूर के नगरी जा रही थी। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय ये बस घाट रोड से होते हुए आदुपुताप्पी घाटी की ओर जा रही थी। तभी बस चालक की लापरवाही के चलते बस फुटपाथ से जा टकराई और बकरापटटे घाट के पास फिसल कर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत