79th Independence Day LIVE: 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश भर में जश्न का माहौल है। मुख्य समारोह में लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे जाकर मारा है। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। उन्होंने हर क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के लिए आत्मसम्मान की सबसे बड़ी अनुभूति आत्मनिर्भरता है। उन्होंने दिवाली से जीएसटी दरें कम करने, युवा रोजगार योजना, सुदर्शन चक्र मिशन समेत कई बड़े ऐलान किए। स्वतंत्रता दिवस समारोह के हर अपडेट के लिए बने रहें इस पेज पर।