1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धर्म की आड़ में मौलवी ने नाबालिग लड़की के भाई से ही बनवाया संबंध, फिर खुद भी करने लगा यौन शोषण; ऐसा हुआ खुलासा

धर्म की आड़ में मौलवी ने नाबालिग लड़की के भाई से ही बनवाया संबंध, फिर खुद भी करने लगा यौन शोषण; ऐसा हुआ खुलासा

 Reported By: T Raghavan Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jun 03, 2024 01:34 pm IST,  Updated : Jun 03, 2024 01:34 pm IST

एक मौलवी ने धर्म के नाम पर एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना डाला है। वहीं, उसने अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए इस कदर घिनौनी हरकत की कि नाबालिग लड़की के भाई को भी लड़की का रेप करने के लिए मजबूर किया। मामला सामने आने के बाद मौलवी और नाबालिग के भाई को गिरफ्तार किया गया।

प्रतिकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतिकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक मौलवी ने एक नाबालिग लड़की को अपने हवस का शिकार बना लिया। मौलवी ने भूत-प्रेत भगाने के नाम पर नाबालिग लड़की की अस्मत से खिलवाड़ किया। पहले उसने लड़की के भाई से संबंध बनावाया फिर खुद ही नाबालिग का यौन शोषण करने लगा। अब पुलिस ने आरोपी मौलवी व नाबालिग के भाई को अरेस्ट किया है।

मौलवी पढ़ाता था कुरान

चित्रदुर्ग पुलिस ने धर्म की आड़ में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के आरोप में एक मौलवी को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मौलवी मूलतः उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों से चित्रदुर्ग की इस मस्जिद में मौलवी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता पिछले 3 सालों से आरोपी के पास कुरान पढ़ने आती थी। वह बीते कुछ समय से बीमार रहने लगी, जिस पर आरोपी मौलवी ने लड़की के घरवालों को भरोसा दिलाया कि लड़की पर भूत प्रेत का साया है और झाड़ फूंक से उसे भगाया जा सकता है जिसके बाद पीड़िता ठीक हो जाएगी।

भाई को किया मजबूर

पुलिस के मुताबिक, कुछ महीने पहले मौलवी पीड़िता और उसके भाई को मस्जिद के एक कमरे में लेकर गया, वहां पीड़िता और उसके भाई को यह कहकर भरोसे में लिया पीड़िता के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने से उसके ऊपर लगा साया उसे छोड़ देगा। जब भाई हिचकिचाया तो मौलवी ने उसे धर्म के नाम पर मजबूर किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि इस काम के लिए मौलवी ने पहले उसके भाई को चुना और उसने इसका वीडियो भी बना लिया।

ऐसे सच्चाई आई सामने

पुलिस शिकायत के मुताबिक, इसके बाद वो सप्ताह में एक बार पीड़िता को बुलाता और भूत प्रेत के साये से निजात दिलाने के नाम पर उसका रेप करता रहा। जब लड़की ने अपनी माँ से लगातार बीमार रहने लगी और पेट में दर्द रहने की शिकायत करने लगी तो मां को शक हुआ। इसके बाद मां ने जब बेटी से पूछा तो सारी कहानी सामने आ गई। मां की शिकायत पर पुलिस ने 31 मई को FIR दर्ज कर आरोपी मौलवी और लड़की के भाई को अरेस्ट कर लिया।

ये भी पढे़ं:

दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में बम की चेतावनी, अहमदाबाद में किया गया लैंड; यात्रियों में मचा हड़कंप

भीषण गर्मी निगल रही जिंदगियां, पिछले 72 घंटे में ओडिशा में सन स्ट्रोक से 99 लोगों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत