1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 5G & 6G Service: 5G की लांचिंग के चंद दिनों बाद ही भारत ने 6G को लेकर किया बड़ा ऐलान, दुनिया भी रह गई सन्न

5G & 6G Service: 5G की लांचिंग के चंद दिनों बाद ही भारत ने 6G को लेकर किया बड़ा ऐलान, दुनिया भी रह गई सन्न

 Published : Oct 03, 2022 04:13 pm IST,  Updated : Oct 03, 2022 04:27 pm IST

5G & 6G Service: भारत में 5G सर्विस का हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने आगाज कर दिया है। सबसे पहले इसका नेटवर्क दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे महानगरों से शुरू होकर अगले छह महीनों में 200 शहरों तक पहुंच जाएगा। सरकार के अनुसार एक-दो वर्ष में यह सेवा पूरे देश के लोगों को मिलने लगेगी।

India Ahead on 6G After 5G- India TV Hindi
India Ahead on 6G After 5G Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 6 जी सर्विस में विश्व का लीडर होगा भारत
  • वैश्विक स्तर पर गठित 6 जी कमेटी में भारत प्रमुख भूमिका में
  • अगस्त 2023 से बीएसएनएल शुरू करेगा 5 जी सेवा

5G & 6G Service: भारत में 5G सर्विस का हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने आगाज कर दिया है। सबसे पहले इसका नेटवर्क दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे महानगरों से शुरू होकर अगले छह महीनों में 200 शहरों तक पहुंच जाएगा। सरकार के अनुसार एक-दो वर्ष में यह सेवा पूरे देश के लोगों को मिलने लगेगी। इससे सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत एक नया इतिहास रचेगा। विकास के पथ पर भारत की गाड़ी अब बुलेट की रफ्तार से दौड़ेगी। हिंदुस्तान की यह ताकत देख पूरी दुनिया हैरान है। अब भारत सरकार ने 6 जी को लेकर एक और बड़ा ऐलान करके पूरे विश्व को हैरत में डाल दिया है।

6G सर्विस में विश्व का लीडर होगा भारत

केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया है कि भारत में 5G सेवा अगले छह महीने में 200 प्रमुख शहरों तक पहुंचा दी जाएगी। इसके बाद दो वर्षों में देश के 90 फीसद भागों में 5G नेटवर्क मिलने लगेगा। इसके बाद अब हमारा टार्गेट 6G को लेकर है। भारत 6G में पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा। इसके लिए अभी से एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। वैश्विक स्तर पर गठित 6G कमेटी में भारत प्रमुख भूमिका में है। बीएसएनएल भी अब 4G सेवा का विस्तार कर जल्द 5G सेवा एक वर्ष में लांच करेगा। सी-डाट द्वारा विकसित स्वदेशी 5जी सेवा को बीएसएनएल शुरू करने जा रहा है। अगस्त 2023 से बीएसएनएल अपनी 5 जी सेवा शुरू कर देगा।

भारत में बन रही 5G की 100 लैब
5G तकनीकि को पूरे देश में तेजी से पहुंचाने और दुष्प्रभाव रहित करने के लिए देश भर में 5G की 100 लैब की स्थापना की जा रही है। इस लैब का इस्तेमाल छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए भी किया जाएगा। इसके लिए एक दर्जन लैब को अलग से सुरक्षित रखा जाएगा। ताकि 5G तकनीकि का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके। यहां छात्रों को 5G के बारे में जानने और समझने को बहुत कुछ मिलेगा। इसका फायदा 6G तकनीकि को विकसित करने में भी मिलेगा।

दिवाली से मिलेगी रिलायंस की 5G सेवा
इसी दिवाली से रिलायंस कंपनी की 5G सेवा मिलने लगेगी। इसके बाद अन्य कंपनियां भी 5G सेवा की शुरुआत कर देंगी। इसके लिए तैयारियां और उपकरणों का काम तेजी से अंतिम दौर में पहुंच चुका है। पहले चरण में दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, जामनगर, गांधीनगर, मुंबई, लखनऊ,गुरुग्राम, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता और सिलीगुड़ी का नाम शामिल है।

6G पर दुनिया के कई देश कर रहे काम
6G को लेकर भारत समेत जापान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, चीन, फिलनैंड जैसे देश काम कर रहे हैं। यह 5 जी से कई गुना तेज सेवा होगी। इससे आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस में भारी तरक्की होगी। भारत ने जिस ढंग से अभी से इसकी प्लानिंग शुरू कर दी है, उससे पूरी दुनिया अब पीएम मोदी पर उम्मीद रख रही है। भारत 6G में नेतृत्व की भूमिका में अभी से नजर आने लगा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत