1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

 Published : Jun 14, 2025 09:07 am IST,  Updated : Jun 15, 2025 12:24 am IST

इस शो में आमिर खान ने उन सवालों के जवाब दिए हैं जिनके बारे में बात करने से वो हमेशा बचते रहे। आमिर खान Turkey क्यों गए? क्या आमिर खान ने अपनी फिल्मों में हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया? ऐसे बहुत से सवालों के जवाब आपको मिलेंगे।

Aap Ki Adalat- India TV Hindi
आप की अदालत में आमिर खान Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat: देश के चर्चित और लोकप्रिय टीवी शो 'आप की अदालत' में आज के मेहमान होंगे बॉलीवुड स्टार आमिर खान। आमिर खान एक सफल अभिनेता होने के साथ-साथ सफल फिल्म निर्माता और निर्देशक भी हैं। 'आप की अदालत' में रजत शर्मा ने आमिर खान से कई तीखे सवाल किए। रजत शर्मा ने पूछा कि पहलगाम में इतना बड़ा हमला हुआ लेकिन आप कुछ नहीं बोले? क्या आमिर खान को देश से प्यार नहीं? क्या आमिर खान ‘ऑपरेशन सिंदूर’  पर खामोश रहे? इन सभी सवालों का उन्होंने बेबाक जवाब दिया। आमिर खान के साथ 'आप की अदालत' के नए एपिसोड का प्रसारण आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर होगा। 

आमिर खान किस बात पर अड़ गए?

आमिर खान ने आप की अदालत में बताया कि एक जमाने में भारतीय फिल्मों में पाकिस्तान और ISI का नाम लेने पर पाबंदी थी। सेंसर बोर्ड की हिदायत थी कि पाकिस्तान को पड़ोसी मुल्क कहा जाए। पाकिस्तान का नाम ना लिया जाए। ISI का जिक्र ना किया जाए। आमिर खान ने जब सरफरोश बनाई तो उनसे भी डायरेक्टर ने कहा कि हम पाकिस्तान और ISI का नाम नहीं ले सकते। सेंसर इसे अनुमति नहीं देगा लेकिन आमिर खान अड़ गए। फिर क्या हुआ? इसका जवाब आपको आप की अदालत के इस नए एपिसोड में मिलेगा।

फिल्मों में हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया? 

आमिर खान ने एक और बड़ा खुलासा किया। आमिर ने बताया कि पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने उनकी फिल्म दंगल से भारत का राष्ट्रीय ध्वज और भारत का राष्ट्रगान हटाने को कहा था। फिर क्या हुआ ये आमिर खान ने डिटेल में बताया। पूरा किस्सा आप आज रात 10 बजे आप की अदालत के नए एपिसोड में सुन सकेंगे। इस शो में आमिर खान ने उन सवालों के जवाब दिए हैं जिनके बारे में बात करने से वो हमेशा बचते रहे। आमिर खान Turkey क्यों गए? क्या आमिर खान ने अपनी फिल्मों में हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया? ऐसे बहुत से सवालों के जवाब आपको मिलेंगे।

'आप की अदालत' के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

'आप की अदालत' में करीब 200 जानी-मानी हस्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 172 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ इकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर बॉलिवुड सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत