Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आप की अदालत: राहुल गांधी ने मैच्योर होने में 55 साल लगा दिए...हिमंत विश्व शर्मा ने क्यों कहा ऐसा

आप की अदालत: राहुल गांधी ने मैच्योर होने में 55 साल लगा दिए...हिमंत विश्व शर्मा ने क्यों कहा ऐसा

Edited By: India TV News Desk Published : May 27, 2023 10:39 pm IST, Updated : May 27, 2023 11:20 pm IST

आप की अदालत कार्यक्रम में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि उन्होंने तो मैच्योर होने में 55 साल लगा दिए।

assam cm in aap ki adalat- India TV Hindi
असम के सीएम ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के चर्चित कार्यक्रम आप की अदालत में असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि मैं भले ही कांग्रेस में रहा लेकिन में राहुल गांधी से मैं कभी प्रभावित नहीं रहा। राहुल गांधी ने तो मैच्योर होने में ही 55 साल लगा दिए। इतना ही नहीं, शर्मा ने सोनिया गांधी पर भी तंज कसा और कहा कि सोनिया जी को मैं धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने 55 साल लगा दिए बेटे को मैच्योर होने में। राहुल गांधी कभी भारत के नेता नहीं बन सकते।

कांग्रेस ने इस देश को बर्बाद किया है। राहुल गांधी में नेता बनने की क्वालिटी नहीं तभी तो वो कहते हैं कि कोई जाता है तो जाए,  तभी तो अकेले रह सकते। मैं राहुल गांधी को बचपन से जानता हूं। मैं 10 बार सोनिया गांधी से मिलने जाता था लेकिन राहुल गांधी से मिलने नहीं जाता था। जिन लोगों ने स्ट्रगल नहीं देखा है वो कभी भारत को नहीं समझ सकता।

कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे जैसे नेता को अध्यक्ष बनाया लेकिन वो सिर्फ कहने के अध्यक्ष हैं, वे खुद बोलते हैं कि मैं तो हाईकमान से बात करके बताऊंगा। तो किसी को ऐसा पोस्ट क्यों देना जो अपने फैसले भी नहीं ले सकते हैं। 

असम के मुख्यमंत्री ने कहा: "देखिए, मैं राहुल गांधी को के मेरिट से कभी भी , उनके कामों, उनके तर्कों और जनसेवा करने की उनकी क्षमता से प्रभावित नहीं हुआ। जिसने जिंदगी में कभी स्ट्रगल नहीं किया होता है, वह कभी भी भारत जैसे देश का नेता नहीं बन सकता है।"

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement