1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India TV Samvaad Budget 2023: हेल्थ और शिक्षा का बजट कम नहीं किया, जो पैसा केजरीवाल को मिलता है वो उसका सदुपयोग करें: वित्त मंत्री सीतारमन

India TV Samvaad Budget 2023: हेल्थ और शिक्षा का बजट कम नहीं किया, जो पैसा केजरीवाल को मिलता है वो उसका सदुपयोग करें: वित्त मंत्री सीतारमन

 Written By: Shashi Rai
 Published : Feb 03, 2023 11:02 pm IST,  Updated : Feb 03, 2023 11:54 pm IST

वित्त मंत्री ने कहा कि हमने हेल्थ और शिक्षा पर बजट कम नहीं किया बल्कि पिछले साल एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसा दिया था और इस साल उससे और बढ़ाकर दिया है। हमने किसी शिक्षा या स्वास्थ्य के बजट में कटौती नहीं की है।

इंडिया टीवी बजट संवाद के मंच पर 'आप की अदालत' के स्पेशल शो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण- India TV Hindi
इंडिया टीवी बजट संवाद के मंच पर 'आप की अदालत' के स्पेशल शो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Image Source : INDIA TV

इंडिया टीवी बजट संवाद के मंच पर 'आप की अदालत' के स्पेशल शो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने अरविंद केजरीवाल के आरोपों का करारा जवाब दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि हमने हेल्थ और शिक्षा पर बजट कम नहीं किया बल्कि पिछले साल एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसा दिया था और इस साल उससे और बढ़ाकर दिया है। हमने किसी शिक्षा या स्वास्थ्य के बजट में कटौती नहीं की है। उन्होंने कहा कि हेल्थ और शिक्षा राज्य का भी मामला है। वित्त मंत्री ने कहा कि जो पैसा केजरीवाल को दिया जाता है वे उसका सदुपयोग करें।

केजरीवाल ने कहा था? 

दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के संसद में बजट पेश करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा ट्वीट कर कहा था कि इस बार के बजट में मंहगाई से कोई राहत नहीं है, बल्कि इस बजट से महंगाई और बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा था कि इस बजट में बेरोजगारी दूर करने की कोई ठोस योजना नहीं है। उन्होंने कहा था कि शिक्षा बजट 2.65% से घटाकर 2.5% करना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्वास्थ्य बजट भी 2.2% से 1.98% करना हानिकारक है।

ED वाले क्या आपसे पूछकर कहीं जाते हैं?  

शो में वित्त मंत्री से जब सवाल किया गया कि जब ईडी वाले किसी के यहां जाते हैं तो क्या आपसे पूछकर जाते हैं या अपने आप चले जाते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि नहीं बिल्कुल नहीं पूछते। वित्त मंत्री ने कहा कि ये मोदी जी की सरकार है, यहां ऐसे नहीं कर सकते। 

ये भी पढ़ें

अडानी की वजह से भारतीय मार्केट से 2 बिलियन डॉलर पुलआउट हुए? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कहा

India TV Samvaad Budget 2023: अगले 25 सालों में भारत को विकसित देश बनाने वाला बजट है: पीयूष गोयल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत