1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Aap Ki Adalat New Episodes: दर्शकों का इंतजार हुआ खत्म! 7 जनवरी से देखें ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड

Aap Ki Adalat New Episodes: दर्शकों का इंतजार हुआ खत्म! 7 जनवरी से देखें ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 01, 2023 11:00 am IST,  Updated : Jan 04, 2023 06:21 am IST

कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से इस शो के नए एपिसोड की शूटिंग नहीं हो पा रही थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे, लेकिन अब दर्शकों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने जा रही हैं।

Aap Ki Adalat New Episodes, Aap Ki Adalat, Aap Ki Adalat January 7, Aap Ki Adalat Latest- India TV Hindi
इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा। Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat New Episodes: देश के सबसे चर्चित शो ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड का प्रसारण इंडिया टीवी पर शुरू होने जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से इस शो के नए एपिसोड की शूटिंग नहीं हो पा रही थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे। लेकिन अब दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ और 7 जनवरी से इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा 'आप की अदालत' के नए एपिसोड लेकर आपके सामने आ रहे हैं। दर्शक अपने इस पसंदीदा शो को पहले की तरह ही हर शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं।

कोरोना महामारी को देखते हुए 'आप की अदालत' के नए एपिसोड्स की शूटिंग बंद कर दी गई थी, क्योंकि पाबंदियों के चलते मेहमानों को शो पर बुलाना संभव नहीं था। दर्शकों की ओर से यह सवाल बार-बार पूछा जाता था कि 'आप की अदालत' के नए एपिसोड कब से प्रसारित होंगे, लेकिन अब उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना होगा। इंडिया टीवी पर ‘आप की अदालत’ का नया एपिसोड 7 जनवरी की रात 10 बजे एक बेहद ही खास मेहमान के साथ आपको सामने होगा। एक बार फिर आप इस खास शो में मेहमानों को ‘कटघरे’ में बैठकर रजत शर्मा के सवालों का सामना करते देखेंगे।

बता दें कि शनिवार को रात 10 बजे इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘Legends of Aap Ki Adalat’ में रजत शर्मा ने 'आप की अदालत' से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों और चुनिंदा यादों को दर्शकों के साथ साझा किया था। 'आप की अदालत' में 190 से ज्यादा हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं, और ये किस्से इन्हीं हस्तियों से जुड़े थे।  'आप की अदालत' की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं और इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं। यह कार्यक्रम YouTube पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत