1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी, रजत शर्मा के सवालों का दिया जवाब

'आप की अदालत' में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी, रजत शर्मा के सवालों का दिया जवाब

 Published : Jul 26, 2025 09:57 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 11:38 pm IST

इस शो में उन्होंने अपने जीवन की पूरी कहानी बताई कि फर्श से अर्श तक कैसे पहुंचीं और इसी दौरान स्मृति ईरानी के बचपन का और उनकी गरीबी का जिक्र भी आया।

aap ki adalat, smriti Irani- India TV Hindi
'आप की अदालत' में स्मृति ईरानी Image Source : INDIA TV

Aap ki Adalat: देश के लोकप्रिय और चर्चित टीवी शो 'आप की अदालत' में आज रजत शर्मा की मेहमान थीं सुपरहिट एक्टर और तेजतर्रार पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी। उन्होंने रजत शर्मा के सवालों का खुलकर जवाब दिया। स्मृति ईरानी का आप की अदालत का ये शो थोड़ा अलग था। इस शो में उन्होंने अपने जीवन की पूरी कहानी बताई कि फर्श से अर्श तक कैसे पहुंचीं और इसी दौरान स्मृति ईरानी के बचपन का, उनकी गरीबी का जिक्र भी आया।

हर असफलता ने हिम्मत दी, रास्ता दिखाया

स्मृति ईरानी का कहना है कि हर असफलता ने उन्हें हिम्मत दी और रास्ता दिखाया। जिस 7 साल की लड़की ने अपने पिता को राष्ट्रपति भवन के पास सड़क पर किताबें बेचते देखा। उस लड़की ने बड़े होकर राष्ट्रपति भवन में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इसका जिक्र भी स्मृति ईरानी ने किया।

हर सवाल का दिया खुलकर जवाब

'आप की अदालत' के इस शो में स्मृति ईरानी बता रही हैं कि वो बांग्ला, गुजराती और मराठी धाराप्रवाह क्यों बोल पाती हैं? स्मृति ने ये भी बताया कि किसी भी शहर में सबसे लजीज खाना कहां मिलता है, ये बता सकती हैं। स्मृति ने इस तरह की बहुत सारी दिलचस्प बातें आप की अदालत में बताई।

माता-पिता के तलाक का दर्द

इस शो में स्मृति ईरानी ने पहली बार अपने माता-पिता की बात की, उनके तलाक की बात की। चालीस साल पहले जब उनके माता पिता अलग हो गए थे तो स्मृति ईरानी ने कैसा दर्द महसूस किया? इसका जवाब उन्होंने इस शो में दिया है।

'आप की अदालत' के नाम दर्ज हैं कई कीर्तिमान

'आप की अदालत' शो में अब तक करीब 200 मशहूर हस्तियों का इंटरव्यू हो चुका है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस शो के वीडियो को 175 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है। इसके अलावा, टीवी पर इस शो के 1100 से भी ज्यादा एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में से एक है। 'आप की अदालत' एकमात्र ऐसा मंच है, जहां बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत