1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहले अंकिता, फिर केदार और अब योगा ट्रेनर ईशान अवस्थी लापता... ऋषिकेश में ये क्या हो रहा है?

पहले अंकिता, फिर केदार और अब योगा ट्रेनर ईशान अवस्थी लापता... ऋषिकेश में ये क्या हो रहा है?

 Published : Feb 28, 2023 06:37 pm IST,  Updated : Feb 28, 2023 06:37 pm IST

19 फरवरी को ईशान अचानक लापता हो गया। ईशान के पिता महावीर अवस्थी का कहना है कि उन्हें बताया गया कि उनका बेटा ईशान गंगा में डूब गया। 9 फरवरी से लेकर आज 28 फरवरी हो गई लेकिन ईशान का शव नहीं मिला।

लखनऊ से ऋषिकेश आया...- India TV Hindi
लखनऊ से ऋषिकेश आया ईशान अवस्थी लापता Image Source : IANS

ऋषिकेश: हरिद्वार में अब ईशान अवस्थी मामला सुर्खियों में है। 22 साल का ईशान अवस्थी लखनऊ से ऋषिकेश आकर योग प्रशिक्षक के तौर पर काम कर रहा था। 19 फरवरी को ईशान अचानक लापता हो गया। ईशान के पिता महावीर अवस्थी का कहना है कि उन्हें बताया गया कि उनका बेटा ईशान गंगा में डूब गया। 19 फरवरी से लेकर आज 28 फरवरी हो गई लेकिन ईशान का शव नहीं मिला।

'मोनु शर्मा ने साजिश के तहत ईशान को मरवाया'

ईशान योग विद्या मंदिर में योग प्रशिक्षक था। ईशान के पिता ने योग विद्या मंदिर के प्रबंन्धक मोनु शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ईशान के पिता ने पुलिस को लिखित में दिया है कि योग विद्या मंदिर के प्रबंधक मोनु शर्मा से जब उन्होंने अपने बेटे के बारे में पूछा तो मोनु शर्मा ने उनसे अभद्रता की। उनका आरोप है कि मोनु शर्मा ने साजिश के तहत उनके बेटे को मरवाया है।

10 दिन बीत चुके हैं लेकिन शव बरामद नहीं हुआ
अहम बात यह है कि पुलिस ने इस संबंध में कोई भी केस दर्ज नहीं किया है। ईशान के पिता महावीर का कहना है कि वो इस संबंध में SSP से भी मिले लेकिन उन्होंने भी सिर्फ जांच का ही आश्वासन दिया। 10 दिन बीत चुके हैं और ईशान का शव बरामद नहीं हुआ है। पिता को किसी बड़ी अनहोनी का डर सता रहा है।

यह भी पढ़ें-

बता दें कि शांत कहे जाने वाले ऋषिकेश में पिछले साल सितंबर में अंकिता भंडारी की हत्या हुई थी उसके बाद केदार भंडारी के मामले ने तूल पकड़ा था और अब ईशान अवस्थी का मामला सुर्खियों में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत