1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी में ट्रिपल मर्डर केस: महिला ने पहले सोते हुए पति का गला रेता, फिर दो बच्चों को चाकू से गोदकर मार डाला

यूपी में ट्रिपल मर्डर केस: महिला ने पहले सोते हुए पति का गला रेता, फिर दो बच्चों को चाकू से गोदकर मार डाला

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 26, 2023 11:01 am IST,  Updated : Feb 26, 2023 03:03 pm IST

UP Crime: महिला ने पति और अपने दो बच्चों की हत्या कर डाली। महिला ने कमरे में सोए पति का गला रेता। साथ ही अपने बच्चों को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने पहले सोते हुए पति का गला रेता, फिर दो बच्चों को चाकू से गोदकर मार डाला- India TV Hindi
महिला ने पहले सोते हुए पति का गला रेता, फिर दो बच्चों को चाकू से गोदकर मार डाला Image Source : FILE

UP Crime: उत्तर प्रदेश में हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूपी के गोरखपुर जिले के सहबाजगंज में हुए इस हत्याकांड में महिला ने पति और अपने दो बच्चों की हत्या कर डाली। महिला ने कमरे में सोए पति का गला रेता। साथ ही अपने बच्चों को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। 

पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्याकांड शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात का है।

मिली जानकारी के अनुसार  सहजनवां थाना इलाके के सहबाजगंज में रात करीब 1:30 बजे महिला नीलम गुप्ता (32) ने पति अवधेश गुप्ता (35) सहित बेटों आर्यन (7) और आरो उर्फ पीहू (6) की चाकू से गोदकर की हत्या कर दी।

 पुलिस ने बताया कि अवधेश गुप्ता ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद नीलम से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से अवधेश के दो बेटे आर्यन और आरो उर्फ पीहू हुए थे। वहीं, संतकबीर नगर जिले की रहने वाली नीलम गुप्ता भी अपनी पहली शादी से हुई एक बेटी साथ लेकर आई थी।
8 माह से नीलम, अपनी बेटी संग दूसरे पति और सौतेले बेटों संग रह रही थी। इसी बीच, बीते शनिवार-रविवार की दरमियानी रात महिला ने पुलिस को फोन करके बताया कि अज्ञात बदमाश उसके घर में घुसकर पति और बेटों को मारपीट रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अवधेश और उसके दोनों बेटे एक कमरे में खून से लथपथ पड़े हैं। तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

जब पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की और महिला से पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करती रही। लेकिन उसका झूठ ज्यादा देर तक नहीं टिका। पुलिस ने जब सख्ती बरती तो उसने सब उगल दिया। नीलम ने पुलिस को बताया कि पति अवधेश पहली पत्नी के बेटों (आर्यन और आरो) को संपत्ति देने के लिए बार-बार कहते थे। जबकि मेरे पहले पति से हुई बेटी शिवांगी को प्रॉपर्टी से बेदखल करने की बात करते थे।

इसी बात से नाराज होकर मैंने अवधेश और उनके दोनों लड़कों को जान से मार दिया, ताकि सारी संपत्ति मेरे नाम हो जाए। पुलिस ने ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू और डंडा भी बरामद कर लिया है।

Also Read:

पापुआ न्यू गिनी में शक्तिशाली भूकंप, अफगानिस्तान में भी कांपी धरती, जानिए कितनी थी ​तीव्रता

पाकिस्तान को सैन्य सहायता देने पर भड़की निक्की हेली, जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदार ने क्या कहा?

Aap Ki Adalat : 'बीजेपी के साथ 33 साल पुराना रिश्ता टूटा, उसके जिम्मेदार संजय राउत थे', जानें उन्होंने क्या दिया जवाब?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।