1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Aap Ki Adalat : 'बीजेपी के साथ 33 साल पुराना रिश्ता टूटा, उसके जिम्मेदार संजय राउत थे', जानें उन्होंने क्या दिया जवाब?

Aap Ki Adalat : 'बीजेपी के साथ 33 साल पुराना रिश्ता टूटा, उसके जिम्मेदार संजय राउत थे', जानें उन्होंने क्या दिया जवाब?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 26, 2023 08:06 am IST,  Updated : Feb 26, 2023 03:03 pm IST

'बीजेपी के साथ 33 साल पुराना रिश्ता टूटा, इसके लिए आप जिम्मेदार थे?' इस पर संजय राउत ने जवाब दिया कि'अटल बिहारी वाजपेयीजी जब भी सामने आते थे, तो मैं उन्हें चरण स्पर्श करता था। बीजेपी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को मैं आज भी चरण स्पर्श करता हूं। बीजेपी से ऐसा रिश्ता रहा है न हमारा।

'आप की अदालत' शो में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे- India TV Hindi
'आप की अदालत' शो में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat : 'आप की अदालत' शो में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता संजय राउत ने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों के बेबाक जवाब दिए। उनसे पूछा गया कि 'बीजेपी के साथ 33 साल पुराना रिश्ता टूटा, इसके लिए आप जिम्मेदार थे?'

इस पर संजय राउत ने जवाब दिया कि 'अटल बिहारी वाजपेयीजी जब भी सामने आते थे, तो मैं उन्हें चरण स्पर्श करता था। बीजेपी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को मैं आज भी चरण स्पर्श करता हूं। बीजेपी से ऐसा रिश्ता रहा है न हमारा। तब रजतजी ने पूछा कि 'मोदीजी को तो चरण स्पर्श नहीं किया'। इस पर संजय राउत ने जवाब दिया कि 'अब मोदीजी ने मौका ही नहीं दिया हमें ऐसा। फिर कहा कि 'नरेंद्र मोदीजी और उद्धव ठाकरेजी का रिश्ता बहुत ही मधुर था, हम सभी के रिश्ते मधुर थे। बाद में सब बिगड़ गए।' 

फिर रजतजी ने सवाल पूछा कि 'नारायण राणे ये कहते हैं कि मैंने तो एक साल पहले ही बता दिया था कि संजय राउत ने 'मातोश्री' में सुरंग बना दी है। ये गिराएंगे सरकार।' इस पर संजय राउत ने जवाब दिया कि 'नारायण राणे कोई इतना बड़ा नाम नहीं है, जो मैं उनके बारे में जवाब दूं। ऐसे लोग तो आते जाते रहते हैं। मैं उनको ज्यादा जवाब नहीं देता। लेकिन जब मैं उन्हें जवाब दूंगा तो एक ही बार दूंगा।

Also Read:

पापुआ न्यू गिनी में शक्तिशाली भूकंप, अफगानिस्तान में भी कांपी धरती, जानिए कितनी थी ​तीव्रता

पाकिस्तान को सैन्य सहायता देने पर भड़की निक्की हेली, जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदार ने क्या कहा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत