1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सूर्यग्रहण के बाद अब नवंबर में भारत समेत दुनिया के कई देशों में होगा पूर्ण चंद्र गहण, जानें तारीख और समय

सूर्यग्रहण के बाद अब नवंबर में भारत समेत दुनिया के कई देशों में होगा पूर्ण चंद्र गहण, जानें तारीख और समय

 Published : Oct 30, 2022 01:38 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 01:38 pm IST

Now Lunar Eclipse in november: अभी सूर्यग्रहण हुए करीब एक हफ्ते ही हुए होंगे। दिवाली के अगले दिन हुआ आंशिक सूर्य ग्रहण वर्ष 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण था। अब अगले महीने नवंबर में वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण देखने के लिए भी तैयार हो जाइये। आगामी चंद्रग्रहण और बीते सूर्यग्रहण में करीब 15 दिनों का गैप हो रहा है।

पूर्ण चंद्रग्रहण (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
पूर्ण चंद्रग्रहण (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : INSTAGRAM/WALNUT_EXPRESS

Now Lunar Eclipse in november: अभी सूर्यग्रहण हुए करीब एक हफ्ते ही हुए होंगे। दिवाली के अगले दिन हुआ आंशिक सूर्य ग्रहण वर्ष 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण था। अब अगले महीने नवंबर में वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण देखने के लिए भी तैयार हो जाइये। आगामी चंद्रग्रहण और बीते सूर्यग्रहण में करीब 15 दिनों का गैप हो रहा है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देगा। यह चंद्रग्रहण सबसे पहले कहां और किस समय दिखेगा व इस दौरान लोगों को क्या सावधानी बरतनी होगी, भारत में किस समय चंद्रग्रहण दिखेगा। इस बारे में खगोल शास्त्रियों और ज्योतिषविदों की राय जानते हैं।

खगोलशास्त्रियों के अनुसार सूर्यग्रहण के करीब एक पखवाड़े बाद भारत और दुनिया के कई अन्य देशों में आठ नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी देबी प्रसाद दुआरी ने यह जानकारी दी। दुआरी ने कहा कि भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस के अलावा एशिया के कई अन्य हिस्सों, उत्तर व दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर व प्रशांत महासागर क्षेत्र के लोग इस खगोलीय घटना का दीदार कर सकेंगे।

सभी देशों में नहीं दिखेगा पूर्ण चंद्रग्रहण

दुआरी ने कहा कि पूर्ण चंद्र ग्रहण हर जगह नहीं दिखाई देगा और शुरुआत में लातिन अमेरिका के कुछ देशों में आंशिक चंद्र ग्रहण नजर आएगा। उन्होंने कहा कि आठ नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू होगा और लगभग तीन बजकर 46 मिनट पर यह पूर्ण चरण में पहुंच जाएगा। साढ़े चार बजे के आसपास चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा। दुआरी ने बताया कि पूर्ण ग्रहण पांच बजकर 11 मिनट पर समाप्त हो जाएगा, जबकि आंशिक ग्रहण शाम के छह बजकर 19 मिनट के आसपास खत्म होगा।

भारत में चंद्रग्रहण का समय
भारत के सभी हिस्सों में ग्रहण चंद्रोदय के समय से दिखाई देगा, लेकिन आंशिक और पूर्ण, दोनों ही रूपों के प्रारंभिक चरण नहीं दिखाई देंगे, क्योंकि दोनों घटनाएं तब शुरू होंगी, जब देश में चंद्रमा हर जगह क्षितिज से नीचे होगा।'' दुआरी ने बताया कि कोलकाता सहित पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के लोग पूर्ण चंद्र ग्रहण के गवाह बन सकेंगे। जबकि देश के बाकी हिस्सों में लोगों को केवल ग्रहण का आंशिक चरण और उसमें होने वाली प्रगति दिखाई देगी। कोलकाता शहर में चंद्रमा पूर्वी क्षितिज से लगभग चार बजकर 52 मिनट पर निकलना शुरू होगा और इसके दो मिनट बाद पूरी तरह से दिखाई देगा। दुआरी ने बताया कि नयी दिल्ली में चंद्रोदय के बाद लगभग साढ़े पांच बजे से आंशिक ग्रहण देखा जा सकेगा, जिसमें चंद्रमा 66 प्रतिशत ढका नजर आएगा। उन्होंने कहा कि भारत में अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण सात सितंबर 2025 को दिखाई देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत