Highlights
- 'शांति और संघर्ष' पर वैश्विक संवाद शुरू
- अहिंसा विश्व भारती के प्रयास से संभव
- कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां मौजूद
Ahimsa Vishwa Bharti: "शांति और संघर्ष" पर अहिंसा विश्व भारती ने वैश्विक संवाद शुरू किया। इस दौरान आध्यात्म के प्रतीक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर, शांति राजदूत आचार्य लोकेश, बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय, सिख नेता सतपाल सिंह और संयुक्त राज्य अमेरिका के नेता मौजूद रहे।
इन तमाम बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में 4 जून को "विश्व शांति केंद्र" का पहला ब्रोशर लॉन्च किया गया। खास बात ये है कि इस कार्यक्रम को दुनियाभर के दर्शकों ने भी लाइव देखा। इसको लेकर अहिंसा विश्व भारती ने दक्षिणी कैलिफोर्निया के जैन सेंटर और जैन के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

First Brochure of World Peace Center launched