1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एअर इंडिया के विमान में परोसा गया अधपका खाना! यात्री ने कहा- किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा सफर

एअर इंडिया के विमान में परोसा गया अधपका खाना! यात्री ने कहा- किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा सफर

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 17, 2024 08:51 am IST,  Updated : Jun 17, 2024 09:39 am IST

एयर इंडिया के विमान में यात्री ने नई दिल्ली से अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के लिए सफर किया। इस दौरान उसे बिजनेस क्लास में सफर करने के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पर तस्वीरें शेयर कर अपना अनुभव बताया है।

एयर इंडिया की फ्लाइट में परोसा गया अधपका खाना- India TV Hindi
एयर इंडिया की फ्लाइट में परोसा गया अधपका खाना Image Source : X/@DEALSDHAMAKA

एयर इंडिया के विमान में अधपका खाना परोसे जाने का आरोप लगा है। यह आरोप विमान में यात्रा कर रहे एक शख्स ने लगाया है। साथ ही सफर के दौरान परोसे गए अधपके खाने और गंदी सीट की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स में शेयर किया है। एयर इंडिया के विमान में सफर करने वाले शख्स का नाम विनीत के. है। एयर इंडिया की ये फ्लाइट नई दिल्ली से अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के लिए थी। 

बुरे सपने से कम नहीं था ये सफर

एयर इंडिया के विमान में अपनी यात्रा का खराब अनुभव शेयर करते हुए विनीत नाम के शख्स ने एक्स पर बताया कि उसके लिए ये सफर किसी बुरे सपने से कम नहीं था। उसने अपनी यात्रा के लिए 5 लाख रुपये खर्च किए और फ्लाइट के बिजनेस क्लास में सफर किया। इसके बावजूद सफर में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बेहतर जर्नी के लिए एअर इंडिया को चुना

विनीत ने एक्स पर की गई पोस्ट में बताया कि उसे खाड़ी देश की एअरलाइन एतिहाद एयरवेज में सस्ती दामों पर यात्रा के लिए टिकट मिल रहा था, लेकिन उन्होंने अपनी बेहतर जर्नी के लिए एअर इंडिया को चुना। एयर इंडिया कि यह फ्लाइट अमेरिका के लिए डायरेक्ट थी। बिजनेस क्लास में सफर करने के लिए उन्हें 5 लाख रुपये भी खर्च करने पड़े। 

अधपके खाने के साथ विमान की सीटें भी गंदी

इसके साथ ही यात्री ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए कहा कि उसे सफर के दौरान अधपका खाना परोसा गया। विमान की सीटें भी गंदी थी। एयर इंडिया के विमान की 35 में से कम से कम 5 सीट बैठने लायक नहीं थी। वहीं, इस मामले में अभी तक एअर इंडिया की प्रतिक्रिया नहीं सामने आई है। एयर इंडिया के विमान में लापरवाही बरते जाने के बाद लोग सोशल मीडिया में कई तरह की अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

भाषा इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत