1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयर इंडिया प्लेन क्रैश में जिंदा बचे रमेश विश्वास कुमार, इन लोगों के साथ भी हो चुका है ऐसा चमत्कार

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में जिंदा बचे रमेश विश्वास कुमार, इन लोगों के साथ भी हो चुका है ऐसा चमत्कार

 Published : Jun 12, 2025 10:03 pm IST,  Updated : Jun 12, 2025 10:03 pm IST

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में अब तक एक शख्स के जिंदा बचने की बात सामने आई है। जिंदा बचे शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे लोगों के बारे में जिनके साथ अतीत में ऐसा चमत्कार हो चुका है।

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में जिंदा बचा शख्स।- India TV Hindi
एयर इंडिया प्लेन क्रैश में जिंदा बचा शख्स। Image Source : INDIA TV/PTI

भारत में गुरुवार को बड़ा हवाई हवाई हादसा हुआ है। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के साथ क्रैश हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे। प्लेन क्रैश के इस मामले में बड़ी संख्या में लोगों की मौत की आशंका है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार एक पैंसंजर इस भयानक हादसे में सुरक्षित बच गया है। सीट नंबर 11A पर बैठे भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश कुमार विश्वास इस हादसे से सुरक्षित बच गए जो कि एक चमत्कार के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, रमेश कुमार विश्वास पहले ऐसे शख्स नहीं है जो कि ऐसी किसी प्लेन क्रैश की घटना में बच गए हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खुशकिस्मत लोगों की लिस्ट जो प्लेन क्रैश के हादसे से सुरक्षित बच निकले।

1. 30 अक्टूबर, 1959 को पीडमोंट एयरलाइंस का विमान वाशिंगटन, डीसी से रोआनोक जा रहा था। इस दौरान ये विमान वर्जीनिया के चार्लोट्सविले के पास बक्स एल्बो माउंटेन पर क्रैश हो गया। इस विमान में 24 यात्री मौजूद थे जिनमें से ई फिलिप ब्रैडली नाम का एक शख्स जिंदा बच गया। वह बुरी तरह से घायल हो गया था। दरअसल, हादसे के दौरान उसकी सीट विमान से अलग हो गई थी। इस कारण वह हवा में चक्कर खाकर सीट पर बंधा हुआ ही नीचे उतरा।

2. 24 दिसंबर, 1971 को लीमा से पुकाल्पा, पेरू जा रहा LANSA फ्लाइट नंबर 508  एक तूफान के दौरान बीच हवा में टूटकर अमेजन वर्षावन में क्रैश हो गया। इस विमान में कुल 92 लोग सवार थे। इनमें से केवल एक किशोरी जिंदा बच गई जो कि जर्मनी की थी। वह हादसे के वक्त अपनी सीट में बंधी रह गई और करीब 2 मील दूर जाकर गिरी। वह 10 दिनों तक लगातार जंगल में चलती रही और आखिरकार स्थानीय लकड़हारों ने उसे बचाया।

3. 8 जुलाई 2003 को सूडान एयरवेज की फ्लाइट 139 ने सूडान के पोर्ट सूडान से उड़ान भरी थी। हालांकि, कुछ समय बाद से विमान क्रैश हो गया। इस विमान में 117 लोग सवार थे। हादसे में 116 लोगों की मौत हो गई और मोहम्मद अल-फतेह उस्मान नाम का दो साल का बच्चा जिंदा बचा।

4. 30 जून, 2009 को यरबस यमनिया फ्लाइट 626 ने यमन के सना से मोरोनी, कोमोरोस के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, ये विमान पायलट की गलती के कारण प्रिंस सैद इब्राहिम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हिंद महासागर में क्रैश हो गया। इस विमान में 153 यात्री सवार थे। इनमें से सिर्फ एक 12 वर्षीय बहिया बकरी नाम की लड़की जिंदा बची। वह विमान के मलबे से चिपकी हुई पाई गई।

5. 18 मई, 2018 की तारीख को क्यूबाना डे एविएशन फ्लाइट 972 ने क्यूबा के जोस मार्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान क्रैश हो गया। इस विमान में 113 यात्री और चालक दल के लोग मौजूद थे। इनमें से 112 लोगों की मौत हो गई लेकिन मेलन डियाज़ की जान बच गई। उसे गंभीर चोटें आईं।

 

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत