1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए टेंट लगाने का काम लगभग पूरा, दो साल बाद हो रही यात्रा

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए टेंट लगाने का काम लगभग पूरा, दो साल बाद हो रही यात्रा

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jun 27, 2022 01:02 pm IST,  Updated : Jun 27, 2022 01:02 pm IST

Amarnath Yatra 2022: सोनमर्ग में अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए टेंट लगाने का काम अंतिम चरण में है। दो साल बाद 30 जून 2022 से यात्रा शुरू हो रही है। 

Amarnath Yatra preparations almost complete- India TV Hindi
Amarnath Yatra preparations almost complete Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • अमरनाथ यात्रा की तैयारी लगभग पूरी
  • सोनमर्ग में टेंट लगाने का काम अंतिम चरण
  • यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

Amarnath Yatra 2022: सोनमर्ग में अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए टेंट लगाने का काम अंतिम चरण में है। दो साल बाद 30 जून 2022 से यात्रा शुरू हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट है। यात्रा 30 से शुरू होकर 11 अगस्त तक होगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर कुछ दिन पहले ही जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने समीक्षा की है। बता दें, बीते महीने यात्रा को लेकर आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने धमकी भरा पत्र जारी किया था। पत्र में आंतकी संगठन की ओर से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा गया था । संगठन का कहना था कि वे यात्रा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन तीर्थयात्री तब तक सुरक्षित हैं जब तक कि वे कश्मीर मुद्दे में शामिल नहीं होंगे। 

यात्रियों को आधार कार्ड नंबर जमा करना होगा

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस बार नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में इस बात पर जोर दिया गया है कि अमरनाथ यात्रियों को आधार कार्ड नंबर जमा करना होगा। नोटिफिकेशन में जारी नियम के अनुसार, मंजूरी के बाद जो तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए जाना चाहते हैं, उनके पास आधार कार्ड या आधार का प्रमाण देना होगा। इस अधिसूचना के जारी होने के बाद से विशिष्ट दिशानिर्देशों का भी पालन किया जाना जरूरी कर दिया गया है। 

अधिकारियों को तकनीक का इस्तेमाल करना होगा

यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए जारी दिशा निर्देश के अनुसार सभी कामों को निर्धारित समय में पूरा करना होगा। यात्रा की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को तकनीक का इस्तेमाल करना होगा। अधिकारियों को समय रहते सुरक्षा व्यवस्था की जांच करनी होगी। यात्रा के दौरान गाड़ी, घर, चिकित्सा के जरूरी सामान, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन आदि उपलब्ध कराया जाएगा। 

वर्षों से आतंकियों के निशाने पर रही है अमरनाथ यात्रा 

अमरनाथ यात्रा वर्षों से आतंकियों के निशाने पर रही है। साल 2,000 में पहलगाम बेस कैंप में आतंकी हमले में 17 तीर्थयात्रियों सहित 25 लोग मारे गए थे। वहीं, जुलाई 2017 में यात्री बस पर हुए आतंकी हमले में सात तीर्थयात्री मारे गए थे। इस बार अमरनाथ यात्रा को शांति और सुरक्षित तरह से पूरी कराने के लिए गृह मंत्रालय ने खास तैयारियां की हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत