1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर में सुबह-सुबह भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई तीव्रता

मणिपुर में सुबह-सुबह भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई तीव्रता

 Written By: Kajal Kumari Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 04, 2023 07:16 am IST,  Updated : Feb 04, 2023 07:58 am IST

मणिपुर के उखरुल में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई।

earthquake in manipur- India TV Hindi
मणिपुर में भूकंप Image Source : FILE

Earthquake: मणिपुर में आज सुबह 06:14 मिनट पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया. भू के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद ने इसकी जानकारी दी। भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र मणिपुर के उखरुल में था। National Center for Seismology के मुताबिक, आज सुबह आए भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इससे फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।इससे पहले यूपी के शामली में शुकवार की देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही।

इससे पहले भी 31 जनवरी को भी मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया था कि मणिपुर का कामजोंग इस भूकंप का केंद्र रहा। भूकंप के ये झटके सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर  महसूस किए गए थे और इसकी गहराई जमीन से 67 किलोमीटर नीचे थी.

 

An earthquake of magnitude 4.0 occurred today at 06:14:55 IST; Latitude: 25.13 & Longitude: 94.67, Depth: 10 Km, Location: Ukhrul, Manipur, India: National Center for Seismology pic.twitter.com/ll6Bk3y3Cx

— ANI (@ANI) February 4, 2023
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत