Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शुभमन गिल के शतक पर आनंद महिंद्रा का ट्वीट, बोले- जो थार गिफ्ट की थी...

शुभमन गिल के शतक पर आनंद महिंद्रा का ट्वीट, बोले- जो थार गिफ्ट की थी...

Written By: Avinash Rai Published : May 28, 2023 07:54 am IST, Updated : May 28, 2023 12:15 pm IST

मुंबई इंडियंस खिलाफ हुए क्वालीफायर मुकाबले में शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली है। उनके इस शतकीय पारी के बाद आनंद महिंद्रा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने थार का जिक्र किया है।

Anand Mahindra Viral Tweet on Shubman Gill Century remark on thar gifted by anand mahindra- India TV Hindi
Image Source : PTI शुभमन गिल के शतक पर आनंद महिंद्रा का ट्वीट

Anand Mahindra Viral Tweet on Shubman Gill Century: मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुभमन गिल ने क्वालीफायर 2 मुकाबले में शतक मार दिया। इसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। शुभमन गिल में लोगों को अगला भारतीय कप्तान और विराट कोहली तक दिखने लगा है। गिल ने 60 गेंदों में 129 रन बनाए और अपनी काबिलियित का बेहतरीन नमूना पेश किया। इस शतकीय पारी में उन्होंने खूब छक्के और चौके मारे। इसी के साथ गुजरात की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामेन 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। लेकिन शुभमन की शतक पर अब आनंद महिंद्रा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है।

आनंद महिंद्रा का ट्वीट वायरल

आनंद महिंद्रा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुभमन की बल्लेबाजी की खूब तारीफ है। उन्होंने शुभमन गिल की तारीफ करते हुए लिखा- यह आदमी नया रन बनाने की मशीन है। जब वह गाड़ी में अपना पैर रखता होगा तो उपहार में दिया वो थार हर बार गर्व से आवाज करता होगा। बता दें कि शुभमन गिल की शानदार पारी के लिए ही कुछ समय पहले आनंद महिंद्रा ने उन्हें थार देने की घोषणा की थी। इस थार की डिलीवरी की तस्वीर शुभमन गिल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा को धन्यवाद भी दिया था।  

शुभमन रिकॉर्ड के करीब

बता दें कि शुभमन गिल का यह इस सत्र में तीसरा शतक है। आईपीएल के एक सत्र में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड विराट कोहली और जोस बटलर के नाम पर दर्ज है। दोनों ने एक सत्र में चार शतक लगाए हैं। वहीं शुभमन गिल ने इस सत्र में सर्वाधिक 851 रन बनाए हैं। एक सत्र में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गिल तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब आनंद महिंद्रा ने भारतीय टीम के किसी खिलाड़ी की प्रशंसा की है। इससे पहले भी अलग-अलग मौकों पर वो भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहते हैं।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement