1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रेग्नेंट पत्नी को तलाक देने के लिए रची खौफनाक साजिश, लगवा दिया HIV संक्रमित इंजेक्शन

प्रेग्नेंट पत्नी को तलाक देने के लिए रची खौफनाक साजिश, लगवा दिया HIV संक्रमित इंजेक्शन

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Dec 18, 2022 04:54 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 04:55 pm IST

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि एक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के दौरान वह यह जानकर चौंक गई कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। महिला का ये भी आरोप है कि उसका पति एक लड़के को जन्म देने के लिए जोर दे रहा था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

आंध्र प्रदेश से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी को तलाक देने का बहाना खोजने के लिए उसे एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगवाया। ताडेपल्ली पुलिस ने एम. चरण को उसकी पत्नी की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया कि उसने एक झोलाछाप की मदद से उसे एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगाया था।

झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चरण उसे तलाक देने के लिए उचित बहाना ढूंढ रहा था। इसे लेकर उसने योजना बनाई और वह उसे झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया। शख्स ने अपनी पत्नी को बताया कि गर्भावस्था के दौरान उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिए ये इंजेक्शन लगवा रहा है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि एक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के दौरान वह यह जानकर चौंक गई कि वह एचआईवी पॉजिटिव है।

लड़के को जन्म देने पर दे रहा था जोर

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहा था और  एक लड़के को जन्म देने के लिए जोर दे रहा था। दंपति की एक बेटी है। पुलिस ने कहा कि वे चरण से पूछताछ कर रहे हैं और पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत