1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. आंध्र प्रदेश में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही छात्रा की हत्या, सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल प्रेमी ने चाकू से काट दिया गला!

आंध्र प्रदेश में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही छात्रा की हत्या, सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल प्रेमी ने चाकू से काट दिया गला!

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 06, 2022 11:48 am IST,  Updated : Dec 06, 2022 11:48 am IST

आरोपी ज्ञानेश्वर खून से लथपथ तपस्वी को बगल के कमरे में घसीटकर ले गया और स्थानीय लोगों के आने से पहले उसे बंद कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों को देख उसने अपना भी हाथ काट लिया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल पर आरोप है कि उसने डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही अपनी प्रेमिका की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी और सोमवार देर रात स्थानीय लोगों द्वारा उस पर काबू पाने से पहले उसने अपना हाथ काट लिया था। पुलिस के मुताबिक पीड़िता तपस्वी विजयवाड़ा में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) तृतीय वर्ष की छात्रा थी। छात्रा दो साल पहले सोशल मीडिया पर ज्ञानेश्वर के संपर्क में आई थी। बाद में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई लेकिन कुछ महीने पहले उनके बीच कुछ मतभेद हो गए थे। 

चाकू से काटा गला!

इसके बाद लड़की ने उससे दूरी बना ली, लेकिन फिर भी वह उससे लगातार संपर्क करने की कोशिश करता रहा। कुछ महीने पहले, लड़की ने उसके खिलाफ विजयवाड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने लड़के को उसे परेशान न करने की सलाह दी थी। छात्रा एक सप्ताह से अधिक समय से गुंटूर के पास तक्केल्लापडू में अपनी सहेली के साथ रह रही थी। वह कहां रह रही है यह जानने के बाद, ज्ञानेश्वर सोमवार की रात तक्केल्लापाडु गया और उससे बात करने की कोशिश की। जहां दोनों के बीच बहस हो गई, उसके बाद ज्ञानेश्वर ने सर्जिकल चाकू निकाला और तपस्वी का गला काट दिया। 

आरोपी ने अपना भी हाथ काट लिया

इस दौरान तपस्वी की सहेली भयभीत होकर बाहर भाग गई और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। ज्ञानेश्वर खून से लथपथ तपस्वी को बगल के कमरे में घसीटकर ले गया और स्थानीय लोगों के आने से पहले उसे बंद कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों को देख उसने अपना भी हाथ काट लिया। स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। इस बीच खून से लथपथ छात्रा को गुंटूर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पेड़काकनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।