1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. थर-थर कांपेगा पाकिस्तान, बॉर्डर पर युद्धाभ्यास करने जा रही भारतीय सेना; जारी किया NOTAM

थर-थर कांपेगा पाकिस्तान, बॉर्डर पर युद्धाभ्यास करने जा रही भारतीय सेना; जारी किया NOTAM

 Reported By: Manish Prasad, Edited By: Amar Deep
 Published : Oct 24, 2025 10:57 pm IST,  Updated : Oct 24, 2025 10:57 pm IST

गुजरात और राजस्थान में भारतीय सेना युद्धाभ्यास करेगा। इससे पहले NOTAM जारी कर दिया गया है।

बॉर्डर पर युद्धाभ्यास करने जा रही भारतीय सेना।- India TV Hindi
बॉर्डर पर युद्धाभ्यास करने जा रही भारतीय सेना। Image Source : X/RAJNATHSINGH

राजस्थान और गुजरात के इलाकों में 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक थलसेना, वायुसेना और नौसेना का अभ्यास होने जा रहा है। इसकी सूचना भी जारी कर दी गई है। इसे लेकर NOTAM जारी किया गया है। बता दें कि बीते कई महीने से लगातार सेना का युद्धाभ्यास जारी है। इसी बीच गुजरात और राजस्थान की सीमा में यह युद्धाभ्यास किया जाना है। पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ इसी साल मई महीने में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था, जिसके बाद से भारत अपनी सेना को लगातार किसी भी परिस्थिति में युद्ध के लिए तैयार कर रहा है। 

राजनाथ सिंह ने थार शक्ति का किया अवलोकन

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास भारतीय सेना के ‘थार शक्ति’ सैन्य अभ्यास का अवलोकन किया। उन्होंने जवानों के साहस, पराक्रम एवं समर्पण की सराहना की। राजनाथ सिंह ने अपने जैसलमेर दौरे के दूसरे दिन लोंगेवाला में इस अभ्यास का अवलोकन किया और यहां रेगिस्तान की रेत पर सैकड़ों जवानों ने आधुनिक युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया और अपना दमखम दिखाया। इस सैन्य अभ्यास में ‘रोबोट डॉग’, ड्रोन, ‘एटॉर एन1200’ जैसे उन्नत वाहन, अत्याधुनिक टैंक और हेलीकॉप्टर शामिल रहे, जिन्होंने भविष्य के युद्ध कौशल और गति-ताकत का अनोखा संगम दिखाया।

क्या होता है NOTAM?

दरअसल, NOTAM का मतलब है "Notice To Airmen"। ये एक नोटिस है, जो पायलटों, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स और विमानन से जुड़े अन्य लोगों को हवाई यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देता है। NOTAM का मुख्य उद्देश्य हवाई यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाना है। यह अस्थायी परिवर्तनों या खतरों पर अपडेट प्रदान करता है जो उड़ान संचालन को प्रभावित कर सकते हैं, जैसे कि बंद रनवे, प्रतिकूल मौसम की स्थिति या सैन्य अभ्यास। NOTAM का प्राथमिक उद्देश्य सभी संबंधित पक्षों को वास्तविक समय में सूचित करके उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

सेना ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया था। इस ऑपरेशन के तहत छह और सात मई की रात पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में सेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव स्थिति बनी हुई थी। पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए थे, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया था। फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी समझौते के बाद से युद्धविराम की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव के लिए सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, आजम खान का भी नाम; देखें लिस्ट में किस-किस का नाम

'मेरे चेलों से सतर्क रहना, चेले ही गुरुओं की लुटिया डुबोते हैं', बाबा बागेश्वर ने हाथ जोड़कर क्यों कही ये बात?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत