1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आर्मी चीफ ने कमांडर्स को दे दिया 'फ्री हैंड', बोले- पाकिस्तान हरकत करे तो मुंहतोड़ जवाब दें

आर्मी चीफ ने कमांडर्स को दे दिया 'फ्री हैंड', बोले- पाकिस्तान हरकत करे तो मुंहतोड़ जवाब दें

 Published : May 11, 2025 04:38 pm IST,  Updated : May 11, 2025 04:55 pm IST

भारत के आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने आर्मी कमांडर्स को फ्री हैंड दिया है कि अगर पाकिस्तान की तरफ से कोई भी सीजफायर उल्लंघन किया जाता है तो पूरी ताकत और उसी की भाषा में पाकिस्तान को जवाब दें।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी...- India TV Hindi
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वेस्टर्न बॉर्डर के आर्मी कमांडर्स के साथ सुरक्षा की समीक्षा की। Image Source : X

भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले एक्शन के बाद फिलहाल सीजफायर लागू हो चुका है। बॉर्डर पर हालात सामान्य हो चुके हैं। इस बीच भारत के आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने आर्मी कमांडर्स को फ्री हैंड दिया है कि अगर पाकिस्तान की तरफ से कोई भी सीजफायर उल्लंघन किया जाता है तो पूरी ताकत और उसी की भाषा में पाकिस्तान को जवाब दें। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वेस्टर्न बॉर्डर के आर्मी कमांडर्स के साथ सुरक्षा की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आर्मी कमांडर्स को फ्री हैंड दिया है।

'हमने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य हासिल कर लिए'

इससे पहले इंडियन एयरफोर्स ने कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। यह ऑपरेशन अभी जारी है। हम समय आने पर जानकारी देंगे। एयरफोर्स ने अफवाहों से बचने की अपील की है।

'हमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं'

वहीं, आपको बता दें कि न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से साफ कहा कि अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और भी विनाशकारी और कड़ा होगा। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा था, कश्मीर पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है, अब केवल एक ही मुद्दा बचा है- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को वापस करना। इसके अलावा और कोई बात नहीं है। अगर वे आतंकवादियों को सौंपने की बात करते हैं, तो हम बात कर सकते हैं। मेरा किसी और विषय पर कोई इरादा नहीं है। हम नहीं चाहते कि कोई मध्यस्थता करे। हमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें-

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत