1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, दिल्ली शराब घोटाले में हुए अरेस्ट

अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, दिल्ली शराब घोटाले में हुए अरेस्ट

 Reported By: Atul Bhatia, Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Mar 21, 2024 09:12 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 11:00 pm IST

2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। अब उनको ED के कार्यालय ले जाया जायेगा। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार Image Source : FILE

नई दिल्ली: ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। दो घंटे से भी ज्यादा लंबी पूछताछ के बाद सीएम को गिरफ्तार किया है। सीएम की गिरफ्तारी दिल्ली शराब घोटाले में हुई है। इस मामले में यह 16वीं गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि शाम सात बजे ईडी की टीम सीएम के सरकारी आवास पर पहुंची थी। 2 घंटे से भी ज्यादा लंबी चली पूछताछ में केजरीवाल से 20 से ज्यादा सवाल पूछे गए थे। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। वहीं इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब इसके बाद अरविंद केजरीवाल को ED के कार्यालय ले जाया जाएगा।

बता दें कि आज शाम ईडी की टीम सीएम आवास पहुंची थी। इसके बाद ही आशंका जताई जाने लगी थी कि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके बाद सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी सीएम आवास पहुंच गई थीं। हालांकि दोनों कोआवास के अंदर नहीं जाने दिया गया था। वहीं इसके बाद केजरीवाल के वकीलों की टीम ने सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दाखिल की थी। उन्होंने इस मामले में त्वरित सुनवाई की मांग की थी। हालांकि सुनवाई नहीं हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आवास के बाहर सुरक्षाबल तैनात

ED की टीम के सीएम आवास पर पहुंचने की खबर आते ही बाहर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटना शुरू हो गया था। पुलिस को इसकी आशंका पहले से भी थी और उन्होंने इसकी तैयारी भी कर ली थी। आवास के बाहर रैपिड एक्शन फ़ोर्स समेत पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती कर दी गई थी। इसके साथ ही आवास को चारो तरफ से बैरीकेडिंग कर दी गई थी। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में यह 16वीं गिरफ्तारी की गई है। इस्ससे पहले बीआरएस नेता के. कविता को भी ED ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था। दोनों नेता पिछले कई महीनों से जेल में बंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत