Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'क्या इंडिया तुम्हारे पिता जी का है? हिम्मत है तो देश का नाम चेंज करके दिखाओ,' केजरीवाल की बीजेपी को खुली चुनौती

'क्या इंडिया तुम्हारे पिता जी का है? हिम्मत है तो देश का नाम चेंज करके दिखाओ,' केजरीवाल की बीजेपी को खुली चुनौती

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Sep 16, 2023 05:47 pm IST, Updated : Sep 16, 2023 05:52 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बस्तर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान बीजेपी को टार्गेट करत करते हुए कहा कि क्या इंडिया तुम्हारे पिता जी का है? यह 140 करोड़ लोगों का है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - India TV Hindi
Image Source : PTI(FILE) दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्ट के संयोजक अरविंद केजरीवाल का भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने का एक बयान सामने आया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बस्तर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान बीजेपी को टार्गेट करत करते हुए कहा कि क्या इंडिया तुम्हारे पिता जी का है? यह 140 करोड़ लोगों का है। दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि मैं भाजपा को चुनौती देना चाहूंगा, हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदलकर दिखाओ। उन्होंने कहा कि  पिछले साल तक ये लोग इंडिया के नाम पर कई कार्यक्रम चलाते थे, विपक्ष ने इंडिया नाम रख लिया तो कहते हैं हम इंडिया नाम बदलेंगे। 

'क्या आपको दुख महसूस नहीं होता'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर होते हुए आगे कहा कि जब वो हमारे जवान शहीद हो रहे थे, हमारे देश के प्रधान मंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंक्षी जश्न मना रहे थे। उन्होंने कहा कि अब चार दिन हो गए हैं (अनंतनाग) मुठभेड़ ऑपरेशन के दौरान उनकी (जवानों) की जान चली गई, लेकिन पीएम मोदी ने एक भी शब्द नहीं कहा। आप क्यों नहीं बोल रहे हैं? क्या आपको दुख महसूस नहीं होता?"  उन्होंने कहा कि क्या मजबूरी है, आपके मुंह से जबान क्यों नहीं निकल रही है।

'गठबंधन बहुत शक्तिशाली है, यही भाजपा की चिंता का कारण'
हाल में हुए उपचुनाव में  I.N.D.I.A. गठबंधन के प्रदर्शन से खुश होकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि गठबंधन बेहद शक्तिशाली है, यही वजह है कि उन्होंने 6 राज्यों में हुए उपचुनावों में 7 में से 4 सीटें जीतीं। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया था, 'I.N.D.I.A. गठबंधन बहुत शक्तिशाली है। । यही भाजपा की चिंता का कारण है। यही कारण है कि भाजपा देश का नाम बदलना चाहती है।' 

 

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement