1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Asani Cyclone: 'असानी' तूफान आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में मचाएगा कहर, 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान

Asani Cyclone: 'असानी' तूफान आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में मचाएगा कहर, 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 10, 2022 09:34 am IST,  Updated : May 10, 2022 09:34 am IST

असानी' तूफान आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना कहर मचाएगा। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस तुफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा।

Asani Cyclone- India TV Hindi
Asani Cyclone Image Source : ANI

Asani Cyclone: 'असानी' तूफान आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना कहर मचाएगा। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस तुफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर 11 से 13 मई तक तेज हवाएं चलेंगी और बारिश भी होगी।  

आसानी चक्रवात 10 मई की रात तक उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ेगा इसके बाद यह उत्तर पूर्व दिशा में ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा। अगले 24 घंटे में तुफान के कमजोर पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 6 घंटे के दौरान आसनी तुफान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा है। 

अगले 24 घटों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा नदी से सटे इलाके, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

 
इस चक्रवात (Asani Cyclone) को नाम श्रीलंका ने दिया है। असानी सिंहली भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है क्रोध। किसी भी तरह के तूफानों को नाम देने की वजह ये होती है कि एक ही समय में दुनिया के कई हिस्सों में तूफान आ सकते हैं। ऐसे में तूफानों को लेकर जनता और सरकार के बीच भ्रम ना हो और सही समय पर उस तूफान से राहत के कार्य कर लिए जाएं, इसलिए तूफानों को नाम दे दिया जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत