1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Assam news: हिमंत विश्व शर्मा ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा-हम चुपचाप काम करना पसंद करते हैं

Assam news: हिमंत विश्व शर्मा ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा-हम चुपचाप काम करना पसंद करते हैं

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Sep 03, 2022 04:40 pm IST,  Updated : Sep 03, 2022 04:40 pm IST

Assam news: दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच काफी समय से ट्विटर पर जुबानी जंग चल रही है और दोनों ही एक -दूसरे को अपने राज्य का दौरा करने तथा किए गए विकास कार्यों को देखने के लिए कह रहे हैं।

File Photo of Assam chief minister Himanta Biswa Sarma- India TV Hindi
File Photo of Assam chief minister Himanta Biswa Sarma Image Source : PTI

Highlights

  • असम में एक मजबूत स्कूल शिक्षा सिस्टम है: हिमंत
  • "हम चुपचाप गुणवत्ता प्रदान करना पसंद करते हैं"

Assam news: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से टैग करते हुए ट्विटर पर शिक्षा क्षेत्र में विशेषकर चाय बागानों के लोगों के लिए अपनी सरकार की पहलों को सूचीबद्ध किया। शर्मा ने एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए कहा, "जब तक मजबूर नहीं किया जाता, हम चुपचाप काम करना पसंद करते हैं!" उन्होंने कहा, "इस शैक्षणिक वर्ष में हमने चाय बागान श्रमिकों के बच्चों के लिए 100 माध्यमिक विद्यालय स्थापित किए हैं, 100 और पर काम चल रहा है। चाय बागान असम के सुदूर हिस्सों में स्थित हैं।"

वीडियो में क्या-क्या किया दावा?

वीडियो में दावा किया गया है कि असम में एक मजबूत स्कूल शिक्षा सिस्टम है, जिसमें 44,521 सरकारी स्कूलों में दो लाख से ज्यादा शिक्षक 65 लाख से ज्यादा छात्रों को पढ़ा रहे हैं। इसमें कहा गया कि राज्य सरकार द्वारा कुल 1.18 लाख मध्याह्न भोजन कार्यकर्ता भी रखे गए हैं। वीडियो में कहा गया कि चाय बागान श्रमिकों के बच्चों के लिए इस शैक्षणिक सत्र में जहां 100 माध्यमिक विद्यालय खोले गए हैं, वहीं 100 अन्य स्कूल तथा 10 कॉलेज परियोजना की तैयारी के चरण में हैं। इसमें अंत में कहा गया, ‘‘हम चुपचाप गुणवत्ता प्रदान करना पसंद करते हैं!’’ 

कब से शुरू हुआ ट्विटर पर जुबानी जंग का सिलसिला

दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच काफी समय से ट्विटर पर जुबानी जंग चल रही है और दोनों ही एक -दूसरे को अपने राज्य का दौरा करने तथा किए गए विकास कार्यों को देखने के लिए कह रहे हैं। केजरीवाल को टैग करते हुए शर्मा ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों को साझा किया था। यह विवाद तब शुरू हुआ जब दिल्ली के मुख्यमंत्री ने खराब परिणामों के कारण असम सरकार द्वारा स्कूलों का विलय किए जाने संबंधी एक खबर के जवाब में कहा कि स्कूलों को बंद करना कोई समाधान नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत