1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Assam News: दोस्त की हत्या कर कटा सिर लेकर थाने पहुंचा शख्स, फुटबॉल मैच पर शर्त लगाने को लेकर विवाद

Assam News: दोस्त की हत्या कर कटा सिर लेकर थाने पहुंचा शख्स, फुटबॉल मैच पर शर्त लगाने को लेकर विवाद

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 16, 2022 09:38 pm IST,  Updated : Aug 16, 2022 09:38 pm IST

Assam News: घटना सोमवार को रंगपाड़ा थाना क्षेत्र के दोयालूर इलाके में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद हुई। तुनीराम माद्री एक टीम का समर्थन कर रहा था, जबकि हेमराम दूसरी टीम का प्रशंसक था।

Police- India TV Hindi
Police Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद हुई घटना
  • दो दोस्तों ने शर्त लगाई कि जिसकी टीम हारेगी उसे दूसरे को 500 रुपये देने होंगे
  • हेमराम ने शर्त जीत ली और पैसे मांगे लेकिन माद्री ने पैसे नहीं दिए

Assam News: असम के सोनितपुर जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के एक शख्स ने अपने दोस्त के सिर को धड़ से अलग कर हत्या कर दी। यहीं नहीं, आरोपी शख्स हाथ में उसका कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने में सरेंडर करने पहुंच गया। इस दौरान रास्ते में जिसने भी उसको देखा सभी की आंखें खुली की खुली रह गईं।

जानें पूरा मामला

बता दें कि असम के सोनितपुर जिले में एक फुटबॉल मैच पर शर्त लगाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने साथी का सिर कलम कर दिया और फिर कटे सिर के साथ थाने पहुंच गया। घटना सोमवार को रंगपाड़ा थाना क्षेत्र के दोयालूर इलाके में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद हुई। तुनीराम माद्री एक टीम का समर्थन कर रहा था, जबकि हेमराम दूसरी टीम का प्रशंसक था। दोनों ने शर्त लगाई कि जिसकी टीम हारेगी उसे दूसरे को 500 रुपये देने होंगे।

इसके बाद हेमराम ने शर्त जीत ली और पैसे मांगे लेकिन माद्री ने पैसे नहीं दिए। पुलिस के अनुसार, राम पैसे की मांग करता रहा और माद्री ने गुस्से में आकर अपने बैग से एक धारदार हथियार निकाला और उसका सिर काट दिया। सोमवार देर रात आरोपी कटा हुआ सिर लेकर रंगपाड़ा थाने पहुंचा, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

कटा सिर देख सहम गए लोग
सोमवार देर रात आरोपी को दोस्त का कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने सरेंडर करने जाते देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल खून से सना हथियार भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत