1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वाजपेयी की 100वीं जयंती पर देहरादून में विशेष कार्यक्रम, CM पुष्कर धामी और रजत शर्मा रहे मौजूद

वाजपेयी की 100वीं जयंती पर देहरादून में विशेष कार्यक्रम, CM पुष्कर धामी और रजत शर्मा रहे मौजूद

 Published : Dec 25, 2024 01:10 pm IST,  Updated : Dec 25, 2024 01:15 pm IST

अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक थे। वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। आज उनकी 100वीं जयंती है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुष्कर...- India TV Hindi
कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी और रजत शर्मा मौजूद रहे। Image Source : INDIA TV

आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वायजेपी की 100वीं जयंती है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा और उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक मौजूद रहे। इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी जी की एक मूर्ति का अनावरण भी किया गया।

3 बार देश के PM बने वाजपेयी

वर्ष 1924 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक थे। वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनका पहला कार्यकाल 1996 में मात्र 13 दिन का था। इसके बाद, वह 1998 में फिर प्रधानमंत्री बने और 13 महीने तक इस पद को संभाला। वर्ष 1999 में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। वह पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया।

atal bihari vajpayee
Image Source : INDIA TVअटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को उनके स्मारक पर आयोजित प्रार्थना सभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए। इस मौके पर ‘सदैव अटल’ में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जे.

पी. नड्डा समेत केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे। इनके अलावा, भाजपा के सहयोगी दलों से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, जनता दल (यूनाइटेड) नेता ललन सिंह और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) से जीतन राम मांझी ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा वाजपेयी की दत्तक पुत्री के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के साथ जिस प्रकार देश को एक नई दिशा और गति दी, उसका प्रभाव हमेशा अटल रहेगा। यह मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे उनका भरपूर सान्निध्य और आशीर्वाद मिला।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत