1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अतीक अहमद मर्डर केस में योगी सरकार के मंत्री का बड़ा आरोप, कहा- विपक्ष ने कराई हत्या क्योंकि....

अतीक अहमद मर्डर केस में योगी सरकार के मंत्री का बड़ा आरोप, कहा- विपक्ष ने कराई हत्या क्योंकि....

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 22, 2023 04:57 pm IST,  Updated : Apr 22, 2023 05:49 pm IST

चंदौसी में मंत्री धर्मपाल सिंह ने अतीक अहमद मर्डर केस में विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंदौसी में शनिवार को बातचीत के दौरान अतीक ने ये आरोप लगाए। उन्होंने ये भी कहा कि योगी सरकार ने अतीक को ठीक कर दिया।

Atiq Ahmed And DharamPal Singh - India TV Hindi
अतीक अहमद और धर्मपाल सिंह Image Source : FILE

लखनऊः माफिया डॉन अतीक अहमद की हत्या मामले में यूपी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि अतीक की हत्या विपक्ष ने करवाई है क्योंकि अतीक की वजह से विपक्ष के कई राज खुल सकते थे। गौरतलब है कि बीते शनिवार को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को उस वक्त अंजाम दिया गया था, जब अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। 

योगी सरकार के मंत्री ने क्या कहा?

शनिवार को चंदौसी में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अतीक अहमद के पास विपक्षी नेताओं के कई गंभीर राज थे। ये राज खुल ना जाएं, इसलिए विपक्ष ने अतीक अहमद की हत्या करवाई। मंत्री ने ये भी कहा कि पहले की सरकारों में अतीक के डर से पुलिस अधिकारी कुर्सी छोड़ देते थे। वहीं जज अतीक के मामलों की सुनवाई करने से बचते थे। लेकिन योगी सरकार ने अतीक को ठीक कर दिया। 

क्या हुआ था?

अतीक और उसके भाई अशरफ की बीते शनिवार रात को उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास उसे मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अतीक और अशरफ मीडिया से बात कर रहे थे। नकली मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे हमलावरों ने अतीक के सिर के पास गन सटाकर गोली मार दी थी। हमलावरों ने अतीक और उसके भाई पर कई राउंड फायरिंग की थी। गोली लगते ही अतीक और उसका भाई अशरफ जमीन पर गिर पड़े थे और दोनों की मौत हो गई थी। इस घटना में मौके से तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

ये भी पढ़ें: 

जल्द खत्म होगा इंतजार! अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की ताजा तस्वीरें आईं सामने, देखें कितना बनकर तैयार हुआ

राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, ट्रक में भरकर ले गए सामान, देखें वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत