1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Prayagraj: मरने से पहले अतीक अहमद ने किसे किया था इशारा, वीडियो हो रहा वायरल

Prayagraj: मरने से पहले अतीक अहमद ने किसे किया था इशारा, वीडियो हो रहा वायरल

 Written By: Avinash Rai
 Published : Apr 16, 2023 03:58 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 03:58 pm IST

इससे पहले उसका भाई अशरफ पुलिस की जीप से उतरता है और अतीक को सहारा देकर उतारने लगता है। तभी जीप से बाहर निकल रहा अतीक किसी को देखता है और फिर सिर हिलाकर इशारा करता है।

Atique Ahmed ashraf ahmed Shot Dead in prayagraj atiq ahmed video viral befre death- India TV Hindi
मरने से पहले अतीक अहमद ने किसे किया था इशारा Image Source : PTI

Atique Ahmed Shot Dead: 15 अप्रैल की रात मेडिकल टेस्ट कराने के लिए जब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को ले जाया जा रहा था। इस दौरान दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि अतीक अहमद पर हुए हमले से पहले जब अतीक पुलिस की गाड़ी से उतरता है। इससे पहले उसका भाई अशरफ पुलिस की जीप से उतरता है और अतीक को सहारा देकर उतारने लगता है। तभी जीप से बाहर निकल रहा अतीक किसी को देखता है और फिर सिर हिलाकर इशारा करता है। 

मरने से पहले अतीक ने किसे किया इशारा

पुलिस जीप से उतरने के कुछ ही सेकेंड के भीतर रिपोर्टर जब अतीक और अशरफ से सवाल जवाब कर रहे होते हैं। इसी दौरान अशरफ जब गुड्डू मुस्लिम से जुड़े एक सवाल का जवाब दे ही रहा होता है कि अतीक को प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी जाती है। अतीक के बाद अशरफ को गोली मारी जाती है। दोनों की मौके पर ही मौत हो जाती है। गोली चलने के बाद पत्रकारों के रूप में आए तीन लोगों ने तुरंत सरेंडर कर दिया और उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया अब सवाल यह उठता है कि आखिर अतीक अहमद जब जीप से उतर रहा था तो वह किसे इशारा कर रहा था। 

अतीक अशरफ की मौत

गौरतलब है कि अतीक बेटे असद को झांसी में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। वहीं खबर यह भी आ रही थी कि गुड्डू मुस्लिम को भी एनकाउंटर में मार दिया गया है लेकिन पुलिस ने इस खबर का खंडन किया और बताया कि गुड्डू मुस्लिम की तलाश जारी है। अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद का पूरा परिवार आरोपी था। इसी मामले की पूछताछ के लिए अतीक को पुलिस कस्टडी में भेजा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत