1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतिशी होंगी भारत में सबसे कम उम्र की वर्तमान सीएम, जानें सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री कौन?

आतिशी होंगी भारत में सबसे कम उम्र की वर्तमान सीएम, जानें सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री कौन?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 17, 2024 07:15 pm IST,  Updated : Sep 17, 2024 08:51 pm IST

आतिशी सिंह दिल्ली की नई सीएम बनेंगी और वे भारत की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री बनेंगी। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन तत्काल देश के सबसे उम्रदराज सीएम हैं। देखें पूरी लिस्ट-

pinarayi vijayan and atishi- India TV Hindi
आतिशी और पिनराई विजयन Image Source : FILE PHOTO

केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी अब दिल्ली की नई सीएम बनेंगी। आतिशी तत्कालीन मुख्यमंत्रियों में  भारत की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनेंगी। उनकी उम्र अभी 43 साल की है। देश के तत्कालीन उम्रदराज मुख्यमंत्रियों की बात करें तो केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की उम्र सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ नौवें स्थान पर हैं और उनकी उम्र 52 साल है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं और उनकी उम्र 49 साल है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान की उम्र 50 साल है और वे लिस्ट में छठें स्थान पर हैं। उम्रदराज मुख्यमंत्रियों में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी हैं जो इस समय 73 साल के हैं, तो वहीं भारत के सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन हैं, जिनकी उम्र 79 साल है।

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं आतिशी

दिल्ली को कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा की सुषमा स्वराज के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की आतिशी के रूप में तीसरी महिला मुख्यमंत्री मिलने वाली हैं। सबसे पहले शीला दीक्षित, दिल्ली की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रही थीं, जिन्होंने 1998 से 2013 तक 15 वर्षों तक यह पद संभाला था। शीला दीक्षित 60 साल की आयु में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं, जबकि सुषमा स्वराज ने 46 साल की उम्र में यह पद संभाला था। शीला दीक्षित, दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, क्योंकि वह इसकी सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहीं और देश में सबसे लंबे समय तक महिला मुख्यमंत्री रही हैं।

देश की प्रमुख महिला मुख्यमंत्रियों के नाम

शीला दीक्षित ने दिल्ली में कांग्रेस को लगातार तीन चुनावी जीत दिलाई थी। भाजपा नेता स्वराज 1998 में संक्षिप्त अवधि के लिए दिल्ली की पांचवीं मुख्यमंत्री बनी थीं। देश के इतिहास में प्रमुख महिला मुख्यमंत्रियों में महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं, जो पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर की नौवीं मुख्यमंत्री रही थीं। वहीं, मायावती, उत्तर प्रदेश की 18वीं मुख्यमंत्री, राबड़ी देवी बिहार की 21वीं मुख्यमंत्री और जयललिता, तमिलनाडु की पांचवीं मुख्यमंत्री रही थीं। इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत