1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केदारनाथ की पहाड़ियों में हुआ हिमस्खलन, वीडियो देख लगता है डर

केदारनाथ की पहाड़ियों में हुआ हिमस्खलन, वीडियो देख लगता है डर

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jun 08, 2023 07:07 pm IST,  Updated : Jun 08, 2023 07:07 pm IST

केदारनाथ मंदिर से 3-4 किमी दूर पहाड़ियों पर हिमस्खलन देखने को मिला है। इसका एक वीडियो सामने आया है जो डरावना है।

Avalanche occurred in the hills of Kedarnath watching the video one gets scared- India TV Hindi
केदारनाथ की पहाड़ियों में हुआ हिमस्खलन Image Source : ANI

केदारनाथ की यात्रा के लिए प्रतिदिन हजारों की श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बीच केदारनाथ में एक भयानक दृश्य देखने को मिला है। उत्तराखंड स्थित केदारनाथ मंदिर के आसपास की पहाड़ियों पर हिमस्खलन देखने को मिला। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक इस घटना से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्फ का एक बड़ा हिस्सा पहाड़ से नीचे गिर रहा है। बताया जा रहा है कि ये जगह केदारनाथ मंदिर से करीब 4 किमी पीछे है। एवलांच की तेज आवाज दूर तक सुनाई दे रही है। तस्वीरें देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानों बर्फ की आंधी चल रही है। यह मंजर बेहद डरावना है। 

केदारनाथ के पास हिमस्खलन

अमर उजाला पर प्रकाशित एक खबर के मुताबिक जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह घटना केदारनाथ धाम से चार किमी दूर देखने को मिली है। हिमालय में इस तरह की घटनाएं आए दिन देखने को मिलते हैं। हालांकि इस हिमस्खलन से किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से यहां पहाड़ियों पर हिमपात से भारी मात्रा में नई बर्फ जम रही है। इसका बोझ बढ़ने के कारण हिमस्खलन देखने को मिल रहा है। बता दें कि इससे पहले 22 सितंबर को केदारनाथ की पहाड़ियों पर आंशिक हिमस्खलन देखने को मिला था। 

केदारनाथ में हुई बर्फबारी

वहीं एक पिछले साल एक अक्टूबर को भी शाम के वक्त मंदिर से करीब 6 किमी दूर आंशिक हिमस्खलन देखने को मिला था। वहीं दो अक्टूबर को चोराबाडी ताल में पहाड़ियों पर हिमस्खलन देखने को मिला था। हालांकि इनमें से किसी भी घटना में कुछ नुकसान नहीं देखने को मिला है। बता दें कि केदारनाथ धाम की यात्रा जारी है जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बीते दिनों केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली थी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत