1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

 Reported By: Saket Rai Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 18, 2024 06:46 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 06:58 pm IST

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की कुछ दिनों पहले गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। अब इस हत्याकांड में पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने एक साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Baba Siddiqui murder case- India TV Hindi
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस। Image Source : PTI

मुंबई में बीते दिनों एनसीपी नेता और मायानगरी के चर्चित चेहरे बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। अब बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने केस में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनपर बाबा सिद्दीकी की साजिश में शामिल होने और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप है। पुलिस ने इस केस में 5 नए आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जानकारी..

1.  नितिन गौतम सप्रे ( 32 ) डोंबिवली

2.  संभाजी किशन पारबी ( 44 ) अंबरनाथ

3.  राम फूलचंद कन्नौजिया ( 43 ) पनवेल

4.  प्रदीप तोंबर ( 37 ) अंबरनाथ

5.  चेतन दिलीप पारधी ( 33 ) अंबरनाथ

क्या है आरोप?

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नितिन और राम कनौजिया इन सभी आरोपियों के मुखिया था। इसी मॉड्यूल ने गोली चलाने वाले आरोपियों को हथियार पहुंचाया था। पुलिस की तरफ से ऐसा बताया गया है कि दोनों शूटर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार के साथ भी टच में था। कर्जत में आरोपियों के साथ में 2 महीने तक रहे भी थे। इन्होंने आरोपियों को पैसे और लोकल मदद भी मुहैया कराई थी।

आरोपियों पर पहले से केस दर्ज

पुलिस सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी केस में आरोपी जिशान अख्तर और शुभम लोनकर के भी टच में थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी नितिन पर 3 मामले दर्ज है, मर्डर,  हाफ मर्डर और आर्म्स एक्ट के। वहीं, राम कुमार पर भी कुछ आरोप दर्ज हैं। इन आरोपियों को हथियार सितंबर महीने के आस पास दिया गया था।

मुझे न्याय चाहिए- जीशान सिद्दीकी

बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर बीते दिन बेटे जीशान सिद्दीकी ने बयान जारी किया था। उन्होंने लिखा था- "मेरे पिता ने गरीब निर्दोष लोगों के जीवन और घरों की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी। आज मेरा परिवार टूट गया है, लेकिन उनकी मौत का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और निश्चित रूप से इसे व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। मुझे न्याय चाहिए, मेरे परिवार को न्याय चाहिए।"

ये भी पढ़ें- बहराइच एनकाउंटर पर असदुद्दीन ओवैसी बोले- 'ठोक दो' नीति संविधान के खिलाफ, जानें और क्या कहा

जम्मू-कश्मीर में बिहार के शख्स की हत्या, गोलियों से छलनी शव मिला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत