1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार, समय से पहले देश में आ रहा है मॉनसून, 16 मई को देगा दस्तक

झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार, समय से पहले देश में आ रहा है मॉनसून, 16 मई को देगा दस्तक

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 13, 2026 10:37 pm IST,  Updated : May 13, 2026 11:27 pm IST

इस बार मॉनसून 16 मई को ही दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप में दस्तक देने वाला है। ऐसे में झमाझम बारिश के लिए तैयार रहें। मई के आखिरी हफ्ते में मॉनसून के केरल के जरिए भारत में एंट्री लेने की संभावना है।

मॉनसून की दस्तक- India TV Hindi
मॉनसून की दस्तक Image Source : PTI

इस साल देश में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है, कभी तीखी गर्मी, कभी झमाझम बारिश का दौर जारी है। मई महीने की शुरुआत में कुछ दिनों तक बारिश, आंधी की वजह से तापमान में कमी देखी गई, फिर गर्मी सताने लगी। पिछले कई दिनों से कई राज्यों में दिन में भीषण गर्मी के बाद शाम होते ही बारिश हो रही है। दिल्ली, बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि ने जबरदस्त तबाही मचाई है। कभी कड़ी धूप और कभी बारिश के बाद अब लोगों को मॉनसून का इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद, 16 मई को मॉनसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच जाएगा और इस महीने के आखिरी हफ्ते में मॉनसून केरल के जरिए भारत में एंट्री ले सकता है।

झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार


इस बार मॉनसून जल्दी ही दस्तक देने वाला है। आमतौर पर यह केरल में 30 मई या फिर एक जून तक एंट्री लेता है। केरल में एंट्री के बाद मॉनसून तेजी से देश के कई राज्यों की ओर बढ़ेगा और जून के मध्य तक झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बंगाल की खाड़ी के बाद केरल में इस बार मॉनसून के 25 मई के आसपास दस्तक देने की संभावना है। इस साल जल्दी मॉनसून के आने के पीछे की वजह मौसम वैज्ञानिकों ने अल नीनो का प्रभाव बताया है। 

प्री मॉनसून की आहट दिखाई दे रही

मॉनसून के आने से पहले प्री मॉनसून का प्रभाव दिख रहा है और यही वजह है कि केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, केरल सहित दक्षिणी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर भारत में भी कुछ राज्यों को गर्मी से निजात मिलेगी और इन राज्यों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

कहां कहां बरसेंगे बादल

  • 15 और 16 मई को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में, और  13, 14 मई को उत्तराखंड में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
     
  • 14 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होगी।
     
  • 14 से 17 मई के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
     
  • अरुणाचल प्रदेश में 14 से 17 मई के दौरान गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
     
  • अरुणाचल प्रदेश में 15 मई के दौरान, असम, मेघालय में 15 से 19 मई के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में 13 से 15 मई के दौरान, त्रिपुरा में  15 मई और 18 और 19 मई को छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

यूपी में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, 37 की मौत, कई बिल्डिगों की दीवारें गिरीं, जड़ से उखड़े पेड़
Video: यूपी के कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ झमाझम बारिश, तड़ातड़ गिरे ओले; सफेद हो गई सड़क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत