1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिजली का खंभा गिरने से 2 महिलाओं की हुई मौत, बेंगलुरू पुलिस ने शुरू की जांच

बिजली का खंभा गिरने से 2 महिलाओं की हुई मौत, बेंगलुरू पुलिस ने शुरू की जांच

 Reported By: T Raghavan Edited By: Avinash Rai
 Published : Mar 18, 2025 12:56 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 12:56 pm IST

बेंगलुरू में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। दरअसल यहां बिजली का खंभा गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Bengaluru 2 women died due to falling of electric pole Bengaluru police started investigation- India TV Hindi
बिजली का खंभा गिरने से 2 महिलाओं की हुई मौत Image Source : INDIA TV

कर्नाटक के बेंगलुरू में एक दिल दहलाने वाली घटना देखने को मिली है। दरअसल यहां बिजली का खंभा गिरने की वजह से 2 महिलाओं की मौत हो गई है। दरअसल यह दुर्घटना बायप्पनहल्ली पुलिस स्टेशन के तहत हुई, जहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान रोड कंस्ट्रक्शन के काम के दौरान बिजली का खंभा गिर गिया। इसके नीचे दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। बता दें कि घटना सोमवार की शाम करीब 4 बजे की है। जेसीबी ऑपरेटर पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। 

पुलिस ने शुरू की जांच

दरअसल एक जेसीबी मशीनी रोड कंस्ट्रक्शन का काम करने के दौरान गलती से खंभे से टकरा गई, जिस कारण बिजली का खंभा गिर गया। इस दौरान दो महिलाएं सड़क किनारे चल रही थीं। इसी दौरान बिजली का खंभा अचानक से उनके ऊपर गिर गया, जिससे दोनों महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुमति और सोनी के रूप में हुई है और दोनों की आयु 35 वर्ष है। बता दें कि इस घटना के बाद फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत