1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गर्लफ्रेंड की नौकरी से नाखुश था प्रेमी, पहले बनाया काम छोड़ने का दबाव, नहीं मानी तो उतारा मौत के घाट

गर्लफ्रेंड की नौकरी से नाखुश था प्रेमी, पहले बनाया काम छोड़ने का दबाव, नहीं मानी तो उतारा मौत के घाट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 01, 2024 06:42 am IST,  Updated : Apr 01, 2024 06:42 am IST

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की हत्या उसके पुरुष मित्र ने की है। बताया जा रहा है कि महिला का मित्र उसकी नौकरी की प्रकृति से नाखुश था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की हत्या उसके पुरुष मित्र ने की है। बताया जा रहा है कि महिला का मित्र उसकी नौकरी की प्रकृति से नाखुश था। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी दी। यह घटना शनिवार को जयनगर के शालिनी मैदान में हुई। 

प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी है आरोपी 

पुलिस ने मृतक की पहचान एक लॉज में रहने वाली कोलकाता की 42 वर्षीय फरीदा खानम के रूप में की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने हत्या के आरोप में 32 वर्षीय गिरीश नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि फरीदा एक ‘स्पा’ में काम करती थी और गिरीश एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मित्र थे। उन्होंने बताया कि गिरीश, फरीदा के काम की प्रकृति को लेकर नाखुश था और उस पर काम छोड़ने के लिए दबाव बनाता था। इस वजह से उन दोनों के बीच झगड़े हुआ करते थे। 

महिला पर चाकू से किया हमला

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को इसी बात को लेकर गिरीश ने चाकू से फरीदा पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने फरीदा को खून से लथपथ हालत में देखा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि यह एक सुनियोजित हत्या का मामला प्रतीत होता है, क्योंकि आरोपी के पास चाकू था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत