1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की बिजली काटी गई, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की बिजली काटी गई, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

 Reported By: T Raghavan Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 01, 2025 11:27 am IST,  Updated : Jul 01, 2025 12:35 pm IST

बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की बिजली काट दी गई है। ये फैसला बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड की ओर से किया गया है। आइए जानते हैं इसका कारण।

चिन्नास्वामी स्टेडियम की बत्ती गुल।- India TV Hindi
चिन्नास्वामी स्टेडियम की बत्ती गुल। Image Source : ANI/BCCI

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, बेंगलुरु के प्रतिष्ठित चिन्नास्वामी स्टेडियम की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया है। BESCOM ने अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण ये फैसला लिया है। यह कार्रवाई एहतियाती उपाय के रूप में की गई, क्योंकि यह पाया गया कि स्टेडियम का संचालन करने वाले KSCA ने प्रमुख क्रिकेट मैचों और कार्यक्रमों के लिए नियमित रूप से बड़ी भीड़ की मेजबानी करने के बावजूद अनिवार्य फ़ायर सेफ्टी अप्रूवल नहीं लिया।

कब तक नहीं मिलेगी बिजली?

कर्नाटक अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के महानिदेशक ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) की बिजली काटने की औपचारिक सिफारिश जारी की। इस सिफारिश पर BESCOM के प्रबंध निदेशक ने कार्रवाई की और इसके बाद चिन्नास्वामी  स्टेडियम की बिजली काट दी गई। अधिकारियों ने कहा है कि आवश्यक सुरक्षा प्रमाणपत्र मिलने तक ये डिस्कनेशन जारी रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत