1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तलाक के बाद कोच मैथ्यू से हुई पहचान, शादी का वादा कर लिव-इन में रहने लगे; गर्भवती हुई तो...

तलाक के बाद कोच मैथ्यू से हुई पहचान, शादी का वादा कर लिव-इन में रहने लगे; गर्भवती हुई तो...

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 24, 2025 01:35 pm IST,  Updated : Sep 24, 2025 01:38 pm IST

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपी एबी वी मैथ्यू - India TV Hindi
आरोपी एबी वी मैथ्यू Image Source : REPORTER

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा रोड इलाके में शादी का झूठा वादा कर एक 33 वर्षीय महिला से दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने एबी वी मैथ्यू नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला बन्नेरघट्टा रोड स्थित गोटीगेरे पुलिस थाने में दर्ज हुआ।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मीरा का पहले विनोद कुमार से विवाह हुआ था, लेकिन अक्टूबर 2024 में उनका तलाक हो गया। इसी दौरान उनकी पहचान आरोपी मैथ्यू से हुई। मैथ्यू पेशे से कोच है और बच्चों को ट्रेनिंग देता है। आरोपी मैथ्यू ने पारिवारिक समस्याओं में मदद का भरोसा दिलाते हुए शानुबोगनहल्ली में मीरा के लिए किराए का घर लिया। इसके बाद, उसने मीरा से शादी करने का वादा किया और यौन संबंध बनाए।

आरोपी ने शादी से कर दिया इनकार

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी लगातार मीरा से शारीरिक संबंध बनाता रहा और इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। लेकिन हाल ही में जब मीरा ने आरोपी मैथ्यू से शादी की बात कही, तो उसने साफ इनकार कर दिया। आरोपी ने मीरा को अपशब्द कहे, धमकाया और उसका मोबाइल व कपड़े छीनकर उसे छोड़ दिया।

बेंगलुरु से फरार है आरोपी

इसके बाद मीरा ने 23 सितंबर 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की जांच पीएसआई शरणम्मा कर रही हैं। पुलिस ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मैथ्यू फिलहाल बेंगलुरु से फरार हो गया है।

"मैं मीरा के साथ ही जिंदगी बिताना चाहता हूं"

चिकमंगलूर में अपने गांव से एक वीडियो जारी कर मैथ्यू ने कहा कि उसने मीरा के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं की है, वो मीरा के साथ ही जिंदगी बिताना चाहता है, मीरा ने ऐसा क्यों किया वो इस बात को समझ नहीं पा रहा है, वो जल्द ही बेंगलुरु आकर पुलिस के सामने अपना पक्ष रखेगा।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: क्रूरता की हदें पार... मुंह में पत्थर ठूंसकर लगा दिया था फेवीक्विक, जंगल में रोता मिला नवजात

भारी बारिश से बंगाल में 9 मौतें, सभी स्कूल-कॉलेज बंद, पानी में डूबा कोलकाता; मौसम विभाग की चेतावनी जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत