1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 24 दिसंबर को दिल्ली आकर थम जाएगी भारत जोड़ो यात्रा, 3 जनवरी को दोबारा होगी शुरू, जानिए 9 दिन क्या होगा?

24 दिसंबर को दिल्ली आकर थम जाएगी भारत जोड़ो यात्रा, 3 जनवरी को दोबारा होगी शुरू, जानिए 9 दिन क्या होगा?

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Dec 20, 2022 10:34 am IST,  Updated : Dec 20, 2022 10:34 am IST

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु से हुई थी। यहाँ यात्रा फरवरी माह में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जाकर समाप्त होगी। इस दौरान यात्रा 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा- India TV Hindi
भारत जोड़ो यात्रा Image Source : PTI

पिछले 4 महीनों से लगातर चलती आ रही भारत जोड़ो यात्रा देश की राजधानी दिल्ली में आकर 9 दिनों के लिए थम जाएगी। इस दौरान लगातार यात्रा कर रहे भारत जोड़ो यात्री आराम करेंगे और यात्रा में उनके आराम के लिए बनाए गए कंटेनरों की मरम्मत की जाएगी। 24 दिसंबर को दिल्ली में यात्रा निकाली जाएगी और लाल किले पर जाकर राहुल गांधी के संबोधन के बाद यात्रा अगले 9 दिनों के लिए थम जाएगी। 

जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया 

कांग्रेस पार्टी के नेता और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में आएगी और उसके बाद यात्रा को 9 दिन का ब्रेक दिया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा, "भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद 9 दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों को मरम्मत करके उत्तर में पड़ने वाली कठोर सर्दी के लिए तैयार किया जा सके। साथ ही कई भारत यात्री लगभग 4 महीने बाद अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। 3 जनवरी 2023 को यात्रा फिर शुरू होगी।"

21 दिसंबर को हरियाणा पहुंचेगी यात्रा 

भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरु हुई थी। 16 दिसम्बर को 'भारत जोड़ो यात्रा' ने अपने 100 दिन पूरे किए। 21 दिसंबर को यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। इसके बाद दिल्ली में 24 दिसंबर को पहुंचेगी। कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक का 3,570 किमी लंबा मार्च पांच महीने में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगा। फरवरी 2023 की शुरुआत में यात्रा जम्मू-कश्मीर में सम्पन्न होगी। इस समय भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के अलवर जिले में है। 

भारत जोड़ो यात्रा
Image Source : ANIभारत जोड़ो यात्रा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत