1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रुड़की में ईंट भट्टे पर बड़ा हादसा, दीवार गिरने से कई मजूदर दबे, पांच की मौत

रुड़की में ईंट भट्टे पर बड़ा हादसा, दीवार गिरने से कई मजूदर दबे, पांच की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 26, 2023 10:24 am IST,  Updated : Dec 26, 2023 10:50 am IST

रुड़की में एक ईंट भट्ठे की दीवार गिर जाने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में पांच मजदूरों की मौत होने की खबर है। राहत और बचाव का काम जारी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE (FILE)

रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रुड़की के मंगलौर के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक लहबोली गांव में ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूर दीवार गिरने से दब गए।  मलबे से मजदूरों को निकालने का काम जारी है।

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त मजूदर ईंट पकाने के लिए भट्टे में  ईंट भरने का काम कर रहे थे। उसी समय भट्टे की दीवार भरभराकर गिर पड़ी और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है और दबे लोगों बाहर निकाला जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस दल पहुंच गया। चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है।

(रिपोर्ट-सुनील पांडे, रुड़की)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत