1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बड़ा खुलासा: दानिश निकला ISI का एजेंट, दिल्ली में बैठकर कर रहा था जासूसी

बड़ा खुलासा: दानिश निकला ISI का एजेंट, दिल्ली में बैठकर कर रहा था जासूसी

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Malaika Imam
 Published : May 22, 2025 01:43 pm IST,  Updated : May 22, 2025 02:06 pm IST

पाकिस्तान दूतावास में तैनात रहे एहसान-उर-रहमान उर्फ दानिश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दानिश ISI का एजेंट था, जो इस्लामाबाद में पोस्टेड था। दानिश का पासपोर्ट इस्लामाबाद से जारी हुआ था।

ज्योति मल्होत्रा और दानिश- India TV Hindi
ज्योति मल्होत्रा और दानिश Image Source : FILE PHOTO

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का दानिश के साथ कनेक्शन सामने आया था, जो पाकिस्तान दूतावास में तैनात था। उसी दानिश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एहसान-उर-रहमान उर्फ दानिश ISI एजेंट था। एजेंसी को मिली जानकारी के मुताबिक, दानिश इस्लामाबाद में ISI में पोस्टेड था। इस्लामाबाद से ही दानिश का पासपोर्ट जारी हुआ था।

एहसान-उर-रहमान उर्फ दानिश का Exclusive पासपोर्ट

एहसान-उर-रहमान उर्फ दानिश का पासपोर्ट
Image Source : INDIATVएहसान-उर-रहमान उर्फ दानिश का पासपोर्ट

भारत के लिए 21 जनवरी 2022 को जारी हुआ था वीजा

भारत के लिए दानिश का वीजा 21 जनवरी 2022 को जारी किया गया था। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI, एजेंट्स को दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन में पोस्ट बदलकर तैनात करते हैं, जिसके जरिए ISI एजेंट्स वीजा लेने आने वाले लोगों और सोशल मीडिया इन्फ्यूसर से दोस्ती, ब्लैकमेलिंग, हनी ट्रैप, पैसे का लालच देकर भारत के खिलाफ जासूसी करने के लिए मजबूर करते हैं। इससे पहले भी पाकिस्तान ISI एजेंट्स को पाकिस्तान हाई कमीशन में तैनात करती रही है, जिसका विरोध भारत करता रहा है।

इस्लामाबाद से जारी हुआ था दानिश का पासपोर्ट

इस्लामाबाद से जारी हुआ था दानिश का पासपोर्ट
Image Source : INDIATVइस्लामाबाद से जारी हुआ था दानिश का पासपोर्ट

दानिश के लगातार संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा ने अपने कबूलनामे में बताया है कि वह पाकिस्तान हाई कमीशन के अफसर दानिश के लगातार संपर्क में थी। पूछताछ में ज्योति मल्होत्रा ने बताया कि वह साल 2023 में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने के संबंध में पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली गई थी। जहां उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई। दानिश का मोबाइल नंबर लेने के बाद उससे बात करने लगी थी।

ज्योति ने बताया था वह दानिश के कहने पर दो बार पाकिस्तान की यात्रा की थी। दानिश के कहने पर ही वह पाकिस्तान में अली हसन से मिली थी, जो वहां उसके रुकने और घूमने-फिरने का इंतजाम किया था। पाकिस्तान में अली हसन ने ही ज्योति की पाकिस्तानी सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस के अधिकारियों से मुलाकात करवाई थी। वहां पर ही वह शाकिर और राणा शहबाज से भी मिली थी।

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत