1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर बड़ी खबर, एक दिन पहले ही दिया था 800 लोगों को भोज, सभी पार्टियों के नेताओं को बुलाया था

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर बड़ी खबर, एक दिन पहले ही दिया था 800 लोगों को भोज, सभी पार्टियों के नेताओं को बुलाया था

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 22, 2025 11:17 am IST,  Updated : Jul 22, 2025 11:24 am IST

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। हर कोई ये जानना चाह रहा है कि इस्तीफे के पीछे की वजह सिर्फ सेहत है या फिर कुछ और मामला है।

Jagdeep Dhankhar- India TV Hindi
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा अचानक दिए गए इस्तीफे का मामला चर्चा में है। इसको लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। हर कोई ये जानना चाह रहा है कि इस्तीफे के पीछे की वजह सिर्फ सेहत है या फिर कुछ और मामला है। 

इस्तीफे से पहले बड़ा भोज दिया था

जगदीप धनखड़ से जुड़ी एक और बड़ी खबर ये भी है कि उन्होंने अपने इस्तीफे से पहले एक बड़ा भोज दिया था, जिसे अब फेयरवेल के तौर पर देखा जा रहा है। जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को रात 9 बजे के करीब उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दिया था। उससे पहले 20 जुलाई को उन्होंने ग्रैंड भोज का आयोजन किया था। ये भोज उनकी पत्नी के बर्थडे के मौके पर दिया गया था, जिसमें 800 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। 

भोज में हर पार्टी के नेता को किया गया था इनवाइट

भोज में हर पार्टी के नेता और राज्यसभा सचिवालय के सभी स्टाफ को बुलाया गया था। खबर ये है कि धनखड़ ने अपनी पत्नी के बर्थडे के मौके पर पहली बार राज्यसभा सचिवालय के सभी स्टाफ को भोज में आमंत्रित किया था। इसलिए माना जा रहा है कि क्या इस्तीफे का प्लान पहले से था और इसलिए उन्होंने फेयरवेल में ये भोज दिया था। एक और बात खास ये है कि भोज में अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे। इस दौरान केजरीवाल और धनखड़ की मुलाकात भी हुई थी।

सूत्रों के हवाले से ये खबर भी आई

सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई कि संसद चलाने के तरीके पर असहमति थी और लोकसभा-राज्यसभा के संचालन में तालमेल की कमी थी। धनखड़ के तौर-तरीके से कुछ बड़े नेता नाराज थे। सरकार लोकसभा के कामकाज के तरीके से ज्यादा संतुष्ट थी।

इस्तीफे से 24 घंटे पहले राजनाथ से मिले थे धनखड़- सूत्र

सूत्रों का ये भी कहना है कि इस्तीफे से 24 घंटे पहले धनखड़, राजनाथ सिंह से मिले थे। राजनाथ सिंह, जगदीप धनखड़ के घर गए थे। धनखड़ और राजनाथ की क्लोज डोर मीटिंग हुई थी। राजनाथ से मुलाकात के अगले दिन धनखड़ ने इस्तीफा दिया।

शाम सिंधिया के घर जाने का कार्यक्रम कैंसिल हुआ

सूत्रों का ये भी कहना है कि कल शाम सिंधिया के घर जाने का कार्यक्रम कैंसिल हुआ था धनखड़ को सिंधिया के घर जाना था। धनखड़ का डिनर में जाने का प्रोग्राम कैंसिल हुआ था और सिंधिया ने रात में धनखड़ के घर खाना भिजवाया था।

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर खरगे का बयान 

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस्तीफे का कारण वही (धनखड़) जानते हैं। इस्तीफे से हमारा लेना-देना नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत