1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुस्लिम बच्चों को स्कॉलरशिप देने के नाम पर बहुत बड़ा घोटाला, फर्जी नाम, KYC और हॉस्टल के बदले लिए गए पैसे

मुस्लिम बच्चों को स्कॉलरशिप देने के नाम पर बहुत बड़ा घोटाला, फर्जी नाम, KYC और हॉस्टल के बदले लिए गए पैसे

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 19, 2023 07:35 pm IST,  Updated : Aug 19, 2023 07:35 pm IST

तमाम राज्यों में मुस्लिम बच्चों को स्कॉलरशिप देने के नाम पर घोटाला हुआ है। ये घोटाला 2007/08 से 2021/22 तक माइनॉरिटिज स्कॉलरशिप के नाम पर किया गया है।

minority scholarship scam- India TV Hindi
मुस्लिम बच्चों को स्कॉलरशिप देने के नाम पर बहुत बड़ा घोटाला Image Source : AP/FILE

नई दिल्ली: मुस्लिम बच्चों को स्कॉलरशिप देने के नाम पर बहुत बड़ा घोटाला सामने आया है। इस घोटाले के तार तमाम राज्यों से जुड़े हुए हैं, जहां पर बड़े स्तर से फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। अल्पसंख्यक मंत्रालय ने इस मामले की जांच CBI से कराने की सिफारिश की है।

क्या है ये मामला?

ये घोटाला 2007/08 से 2021/22 तक माइनॉरिटिज स्कॉलरशिप के नाम पर किया गया है। मुस्लिम बच्चों को स्कॉलरशिप देने के नाम पर इस घोटाले को अंजाम दिया गया। इसकी जांच 10 जुलाई 2023 को अल्पसंख्यक मंत्रालय ने CBI से कराने की सिफारिश की है। इस स्कॉलरशिप की शुरुआत 2007-2008 में हुई थी।

देशभर के अलग-अलग राज्यों में ये फर्जीवाड़े का खेल चल रहा था। सिर्फ पैसे की लूट नहीं बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी इसमें खतरा सामने आया है। असल में फर्जी बैंक अकाउंट बनाकर ऐसे स्टूडेंट्स के नाम पर स्कॉलरशिप ली गई, जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है। फर्जी नाम पर, फर्जी KYC और फर्जी हॉस्टल के बदले में पैसे लिए गए।

इतना ही नहीं, गर्ल्स कॉलेज में लड़के के नाम से स्कॉलरशिप ली गई। अकाउंट में पैसा आने के बाद अगले साल वो बच्चा ही गायब हो गया। एक-एक फोन से सैकड़ों स्कॉलरशिप ली गईं। 22 बच्चे एक ही मां-बाप के नंबर पर स्कॉलरशिप के लिए रजिस्टर्ड मिले।

सीबीआई जांच की सिफारिश

माइनॉरिटी स्कॉलरशिप में फर्जीवाड़े की जांच के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। 10 अगस्त 2023 को मंत्रालय ने CBI जांच की सिफारिश की है। इस स्कॉलरशिप की शुरुआत 2007/2008 से हुई थी। देशभर के अलग-अलग राज्यों में फर्जीवाड़े का खेल चल रहा था। सिर्फ पैसे की लूट नहीं, सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा है। फर्जी बैंक अकाउंट बनाकर पैसे लिए जाते रहे। ऐसे स्टूडेंट्स का भी बैंक अकाउंट निकला, जिनका कोई अस्तित्व नहीं है। 

ये भी पढ़ें: 

मुंबई: महिला ने हैवानियत की हदें पार कीं, पालतू कुत्ते के ऊपर फेंका एसिड, टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य और उनकी टीम ने बचाई जान

'PM कैंडिडेट घोषित हों प्रियंका गांधी', जानें कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने और क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत