1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, POK बॉर्डर पर मार गिराए 4 पाकिस्तानी आतंकी

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, POK बॉर्डर पर मार गिराए 4 पाकिस्तानी आतंकी

 Reported By: Manish Prasad Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jun 23, 2023 10:53 am IST,  Updated : Jun 23, 2023 02:05 pm IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुपवाड़ा के माछल सेक्टर के काला जंगल में कुछ आतंकी POK से भारत की सीमा में घुसपैठ कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें चेतावनी दी गई लेकिन वह फिर भी नहीं रुके और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

Jammu-Kashmir- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में सेना ने मार गिराए 4 पाक आतंकी Image Source : तस्वीर सांकेतिक है

कुपवाड़ा: जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस के एक संयुक्त अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि यहां कुपवाड़ा में माछल सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकवादियों को मार गिराया, जो पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर से हमारी सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। वहीं इससे पहले भी कुपवाड़ा जिले में ही सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है। यह सभी आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले थे। 

पिछले दिनों लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को किया गिरफ्तार 

वहीं इससे पहले सुरक्षाबलों ने बहराबाद हाजिन में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने उसके पास से चीन के 2 हैण्ड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। यह ऑपरेशन को बांदीपोरा पुलिस, 13 आरआर और सीआरपीएफ 45BN बटालियन ने मिलकर अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में आतंकी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और यूए (पी) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

1 जून को गिरफ्तार हुए थे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी 

वहीं इससे पहले 1 जून को सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया था। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों ने फ्रीस्टिहार वारीपोरा चौराहे पर एक मोबाइल व्हीकल चेकपॉइंट (एमवीसीपी) बनाया था, जिसके बाद फ्रीस्टिहार वारीपोरा गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। इस दौरान क्रॉसिंग की ओर से आ रहे दो संदिग्धों ने सुरक्षाकर्मियों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत