1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एनकाउंटर में मार गिराए 5 आतंकी

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एनकाउंटर में मार गिराए 5 आतंकी

 Reported By: Manzoor Mir Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jun 16, 2023 09:29 am IST,  Updated : Jun 16, 2023 09:43 am IST

जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। जिसके तहत घाटी से आतंकियों का सफाया किया जा रहा है।

Jammu-Kashmir- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 5 आतंकी Image Source : तस्वीर सांकेतिक है

कुपवाड़ा: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां कुपवाड़ा जिले में एक ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है। यह सभी आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर आज सुबह सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह अभियान शुरू किया था, जिसमें यह सभी आतंकी मारे गए हैं। अब पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

पिछले दिनों लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को किया गिरफ्तार 

वहीं इससे पहले सुरक्षाबलों ने बहराबाद हाजिन में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने उसके पास से चीन के 2 हैण्ड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। यह ऑपरेशन को बांदीपोरा पुलिस, 13 आरआर और सीआरपीएफ 45BN बटालियन ने मिलकर अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में आतंकी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और यूए (पी) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

1 जून को गिरफ्तार हुए थे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी 

वहीं इससे पहले 1 जून को सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया था। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों ने फ्रीस्टिहार वारीपोरा चौराहे पर एक मोबाइल व्हीकल चेकपॉइंट (एमवीसीपी) बनाया था, जिसके बाद फ्रीस्टिहार वारीपोरा गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। इस दौरान क्रॉसिंग की ओर से आ रहे दो संदिग्धों ने सुरक्षाकर्मियों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत