1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत पर भावुक हो गए नवीन पटनायक, जानें क्या बोले?

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत पर भावुक हो गए नवीन पटनायक, जानें क्या बोले?

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 08, 2024 11:06 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 11:57 pm IST

पेरिस ओलंपिक 2024 से शुक्रवार को भारत के लिए खुशखबरी आई है। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हरा कर कांस्य पदक जीत लिया है। भारतीय टीम ने स्पेन को 2-1 के अंतर से हराया है।

Naveen patnaik india hockey medal- India TV Hindi
हॉकी में मेडसल पर नवीन पटनायक का बयान। Image Source : PTI

भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेल में कांस्य पदक जीत लिया है। शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल यानी कांस्य पदक के लिए हुए मैच में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन की टीम को 2-1 के अंचर से हरा दिया और मेडल अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की जीत पर पीएम मोदी समेत हर कोई बधाई दे रहा है। इस बीच ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी भावुक पोस्ट किया है। 

मेरे लिए बेहद भावनात्मक पल- नवीन पटनायक

भारतीय हॉकी टीम की जीत को नवीन पटनायक ने भारत के लिए एक ऐतिहासिक और बहुत ही खास क्षण बताया है। नवीन पटनायक ने कहा कि भारतीय टीम के ऐतिहासिक पदक ने हर भारतीय का दिल गर्व से चौड़ा कर दिया है। यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए भी बेहद भावनात्मक क्षण है। आशा है कि यह हॉकी के पुराने दिन वापस लाएगा और देश को और अधिक गौरव दिलाएगा।

हॉकी टीम से वीडियो कॉल पर बात

नवीन पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम से वीडियो कॉल पर बात भी की है। उन्होंने इस बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि विजयी भारतीय हॉकी टीम से बात करके और ओलंपिक में लगातार कांस्य पदक के साथ इतिहास में अपना नाम दर्ज करने के लिए टीम को बधाई देते हुए खुशी हो रही है। ओडिशा में हर किसी को और पूरे भारत के लोगों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है।

श्रीजेश के रिटायरमेंट पर भी बोले

ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर श्रीजेश के रिटायर होने पर भी संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि सभी हॉकी प्रेमियों को गोल पोस्ट पर श्रीजेश की कमी खलेगी। श्रीजेश ने  शानदार करियर के बाद इस खूबसूरत खेल को अलविदा कहा है। पटनायक ने कहा कि आप टीम की अभेद्य दीवार थे और भारतीय हॉकी में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

गोलकीपर थे नवीन पटनायक

नवीन पटनायक साल 2018 में हॉकी को प्रायोजित करने वाले भारत के पहले मुख्यमंत्री थे। नवीन पटनायक दून स्कूल में अपनी स्कूल हॉकी टीम में गोलकीपर थे। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- India Hockey: हॉकी टीम के इन खिलाड़ियों को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान का ऐलान

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से पीएम नरेंद्र मोदी ने की बात, यहां देखें जोश से भर देने वाला वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत