1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India Hockey: हॉकी टीम के इन खिलाड़ियों को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान का ऐलान

India Hockey: हॉकी टीम के इन खिलाड़ियों को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान का ऐलान

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Aug 08, 2024 08:30 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 09:12 pm IST

India Hockey: पेरिस ओलंपिक 2024 में गुरुवार को भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीत लिया है। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी घोषणा की है।

bhagwant mann announce 1 crore for indian hockey team- India TV Hindi
हॉकी टीम के लिए भगवंत मान का बड़ा ऐलान। Image Source : PTI

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम कर लिया है। ब्रॉन्ज मेडल के लिए गुरुवार को खेले गए मैच में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन की टीम को 2-1 के अंतर से हरा कर मैच जीत लिया है। बता दें कि इससे पहले 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने कांस्य पदक जीता था। अब भारतीय टीम की इस जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़े तोहफे का ऐलान किया है। 

पंजाब के खिलाड़ियों को 1-1 करोड़

पेरिस ओलंपिक 2024 में गुरुवार को भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी काफी खुश दिखे। मान ने X पर घोषणा की है कि पंजाब सरकार की खेल नीति के अनुसार, हम हॉकी टीम में पंजाब के प्रत्येक कांस्य पदक खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये देंगे। उन्होंने आगे लिखा- "चक दे इंडिया..ईनाम"

टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब के

सीएम भगवंत मान ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पेरिस में भारत ने चौथा ओलंपिक पदक जीता। पूरी हॉकी टीम को बधाई। भगवंत मान ने आगे कहा कि हमारे लिए यह और भी गर्व की बात है कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उपकप्तान हार्दिक सिंह सहित टीम में 10 पंजाबी खिलाड़ी थे। टीम का हर खिलाड़ी शानदार खेला। 

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा- "ये एक ऐसी उपलब्धि है जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने अत्यधिक धैर्य दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि इस खेल को हमारे देश के युवाओं के बीच और भी लोकप्रिय बनाएगी।"

ये भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने के साथ ही दिग्गज हॉकी गोलकीपर ने लिया संन्यास


पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, गदगद हुए पीएम नरेंद्र मोदी, कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत